फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Thu, 02 Aug 2018 01:04 AM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का  दिया संदेश
मिर्जापुर। रोटरी क्लब विन्ध्याचल के सदस्यों द्वारा लालडिग्गी स्थित जुबैदा प्राइमरी स्कूल बच्चों को पठन सामग्री का वितरण किया गया। स्कूल के बच्चे किताब, कापी, पेन, पेंसिल आदि वस्तुएं पाकर बच्चे खुश दिखे। रोटरी क्लब विन्ध्याचल के अध्यक्ष विजय गुप्ता ने कहा कि क्लब द्वारा जनता के हित में कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही रोटरी क्लब बच्चों की शिक्षा पर भी प्रेरित कर रहा है। क्लब के सदस्यों ने बसही स्थित सेमफोर्ड स्कूल के डायेरक्टर विवेक बरनवाल की अगुवाई में विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि पौधरोपण से ही पर्यावरण को संरक्षित किया जा सकता है। पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण नितांत जरूरी है। इसी क्रम में एलडीकेपी इँटर कॉलेज राजापुर में अध्यक्ष विजय गुप्ता की अगुवाई में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस दौरान आभार सचिव रवि गुप्ता ने व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान संतोष गोयल, विवेक केशरवानी, अमित सिंह ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताया। इस दौरान राजेंद्र नाथ अग्रवाल, राजेश कुमार गुप्ता, सुशील झुनझुनवाला, कन्हैया लाल, संजय सिंह गहरवार, आनंद अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, सुशील केशरवानी, भूपेंद्र सिंह डंग, राजेंद्र अग्रवाल, मयंक गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed