फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   अल्ट्रासाउंड के लिए निकली महिला ने सड़क पर बच्चे को दिया जन्म

अल्ट्रासाउंड के लिए निकली महिला ने सड़क पर बच्चे को दिया जन्म

Sun, 17 Jun 2018 11:28 PM IST
Updated Sun, 17 Jun 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
अल्ट्रासाउंड के लिए निकली महिला ने सड़क पर बच्चे को दिया जन्म
अहरौरा। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात नर्स की लापरवाही से महिला ने सड़क पर बच्चे को जन्म दिया। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर पहुंची आसपास की महिलाओं ने उसे ठेले पर लादकर सीएचसी पहुंचाया। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ बताए गए हैं। महिला की सास फूलमती ने नर्स पर आरोप लगाते हुए कहा कि हमलोग पहले सीएचसी पर गए लेकिन तैनात नर्स ने भर्ती न कर उन्हें परेशान करने के उद्देश्य से 20 किलोमीटर दूर नरायनपुर में अल्ट्रासाउंड कराने के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के छातों गांव का सुनील बाहर रहकर मजदूरी का कार्य करता है। रविवार की सुबह उसकी पत्नी सीमा (20) को प्रसव पीड़ा हुई तो उसकी सास फूलमती उसे भर्ती कराने के लिए सीएचसी पहुंची। महिला चिकित्सक के मौजूद नहीं होने पर उसने ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स से सीमा को प्रसव पीड़ा बताते हुए भर्ती करने को कहा। फूलमती ने बताया कि स्टाफ नर्स सीमा को भर्ती करने की बजाए उसे अल्ट्रासाउंड कराने के लिए नरायनपुर जाने को कहा। वह सीमा को लेकर सीएचसी से महज सौ मीटर दूर नगर पालिका इंटर कालेज के समीप पहुंची ही थी कि प्रसव पीड़ा तेज हुई। सीमा समीप ही नीम के पेड़ के नीचे बैठ गई और स्वस्थ लड़के को जन्म दिया। बच्चे के रोने की आवाज सुन आसपास की महिलाएं वहां पहुंची और ठेले पर लादकर सीएचसी पहुंचाया। घटना की पूरे क्षेत्र में चर्चा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed