फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   कुपोषण की शिकार मासूम ने तोड़ा दम

कुपोषण की शिकार मासूम ने तोड़ा दम

Sun, 27 May 2018 12:25 AM IST
Updated Sun, 27 May 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
कुपोषण की शिकार मासूम ने तोड़ा दम
मिर्जापुर। हलिया थाना क्षेत्र के बेदऊर कला गांव में शनिवार को कुपोषण से पीड़ित 14 माह की एक बच्ची ने दम तोड़ दिया। गरीबी के कारण पोती को भरपेट भोजन न करा पाने और उसकी बीमारी का इलाज करने में असमर्थ परिवार के लोग मासूम की लाश लेकर रोते बिलखते रहे। पोती की मौत के बाद रोने के अलावा कुछ नहीं बचा था।
विज्ञापन

बेदऊर गांव निवासी सोआ धईकार की बेटी निशा अपनी 14 वर्षीय बेटी को गरीबी के चलते ठीक से पालन पोषण नहीं कर पा रही थी। इसके साथ ही उसको भरपेट भोजन भी नहीं करा पा रहे थे। जिससे वह कुपोषण की शिकार हो गई। बेटी को कुपोषण से ग्रसित देख मां निशा अपने पिता के यहां उसके इलाज और स्वास्थ्य में सुधार लाने के लिए मार्च महीने में छोड़कर चली गई। लेकिन उसके माता पिता भी गरीबी के चलते उसका इलाज नहीं कर पाए। ना ही उसे खिला पीला पा रहे थे। इससे उसकी हालत और बिगड़ती चली गई। बेवश कुपोषण की शिकार मासूम प्रिया ने शुक्रवार की देर शाम दम तोड़ दिया। सीएमओ डा. डीएस राय ने कहा कि बच्ची की मौत कुपोषण से नहीं बीमारी से हुई होगी। अगर कुपोषण से मौत की बात कही जा रही है तो मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed