{"_id":"5a356c294f1c1b502b8b4f0d","slug":"181513450537-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी होगी मजबूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी होगी मजबूत
Updated Sun, 17 Dec 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। राजा विजयपुर कोठी स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में हुई जिला कार्यकारिणी और वरिष्ठ नेताओं की बैठक में राहुल गांधी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने का स्वागत किया गया और पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।
जिलाध्यक्ष गिरीश त्रिपाठी ने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास रखने वाले राहुल गांधी ने कांग्रेस का महामंत्री रहते हुए अपनी सूझबूझ और परिश्रम से युवक और राष्ट्रीय छात्र संगठन को मंजबूत किया। पहली बार दोनों संगठनों में लोकतांत्रिक , व्यवस्था लागू करते हुए चुनाव करवाया। हमें विश्वास है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में राहुल गांधी पार्टी को नई ऊंचाई तक ले जाने में सफल होंगे। उपाध्यक्ष राकेश तिवारी ने कहा कि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में यूपीए सरकार के दौरान भ्रष्टाचार समाप्ति के लिए सशक्त आवाज उठाई थी। उनके नेतृत्व में पार्टी का कायाकल्प होगा। भारतेंदु यादव ने कहा कि राहुल गांधी ने महिला सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। राजनीति में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण के लिए सशक्त आवाज लोकसभा में उठाया। रमेश त्रिपाठी ने कहा कि राहुल जी भारतीय राजनीति से भ्रष्टाचार मिटाने, युवा वर्ग को राजनीति में आगे लाने व संगठन को जमीनी स्तर पर सुदृढ़ बनाने में जी जान से लगे हैं। बैठक में पीसीसी सदस्य स्वरूप सिंह, दयाशंकर पांडेय, जगदीश दुबे, राकेश श्रीवास्तव, मुन्नालाल मौर्य, भूपेंद्र शुक्ला, छोटे खान, ब्लॉक अध्यक्ष रामनाथ दुबे, राजेश मिश्रा, संतोष यादव, रमाकांत्र आकाश सोनकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
अस्पताल में मरीजों को बांटा फल
मिर्जापुर। राहुल गांधी के कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर कांग्रेसजनों ने हर्ष जताया। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राजधर दूबे के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने जिला महिला चिकित्सालय में फल वितरण किया गया। इस दौरान शशिभूषण दूबे, अंजनी नंदन पांडेय, जनार्दन पाठक, अशोक गुप्ता, भूपेंद्र शुक्ला, महेश साव, संतोष ओमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन