{"_id":"5a1c5fcd4f1c1ba7678be352","slug":"181511808973-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेकिंग चलाकर 15 बकाएदारों के काटे गए कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेकिंग चलाकर 15 बकाएदारों के काटे गए कनेक्शन
Updated Tue, 28 Nov 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चेतगंज। विकास खंड कोन के महंगीपुर इलाके में विद्युत विभाग की टीम ने सोमवार को चेकिंग अभियान चला कर विद्युत बकाएदारों एवं कटियामारी करने वालों के विरुद्घ कार्रवाई की। टीम ने कई महीनों से बिजली का बिल जमा नहीं कर रहे 15 से अधिक लोगों का कनेक्शन काट दिया। साथ ही बकाए में काटी गई बिजली के बावजूद उपभोक्ताओं द्वारा बिना किसी अनुमति के लाइन जोड़वाने की जानकारी होने पर छह लोगों के विरुद्घ विद्युत चोरी के आरोप में मुकदमा पंजीकृत कराया।
अवर अभियंता उमेेश चौरसिया ने बताया कि सोमवार को टीम द्वारा क्षेत्र के महंगीपुर गांव में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बार बार चेतावनी देने के बावजूद बिजली का बिल जमा नहीं कर रहे 15 से अधिक उपभोक्ताओं की बिजली काट दी गई। चेतावनी दिया गया कि जिन उपभोक्ताओं ने बिजली का बिल जमा नहीं किया है वह तत्काल अपना बिल जमा कर दें। वहीं जिनका कनेक्शन बकाए में काटा गया है वह बगैर बिजली का बिल जमा किए अपना कनेक्शन नहीं जोड़वाएं, अन्यथा चेकिंग के दौरान उनके यहां बिजली जलते पाया तो उनके विरुद्घ चोरी से बिजली जलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।