फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   इम्तियाज व अंशिका ने प्रतिद्वंदी को दी पटखनी

इम्तियाज व अंशिका ने प्रतिद्वंदी को दी पटखनी

Sat, 26 Aug 2017 12:47 AM IST
Updated Sat, 26 Aug 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
इम्तियाज व अंशिका ने प्रतिद्वंदी को दी पटखनी

विज्ञापन
कैलहट। क्षेत्र स्थित नकहरा में विराट कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को किया गया। कुश्ती का शुभारंभ राजबहादुर सिंह ने पहलवानों से हाथ मिलाकर किया। सबसे बड़ी दो हजार की कुश्ती विमल गोरखपुर और इम्तियाज सरसा के बीच तथा आरती लखनऊ और अंशिका गोरखपुर के बीच लड़ी गई। जिसमे पुरुष वर्ग में इम्तियाज और महिला वर्ग में अंशिका विजयी रहे।
प्रतियोगिता में दूर दराज से आये पहलवानों ने अपने दांव आजमाए, जिसमें छोटी बड़ी मिलाकर कुल 27 जोड़ कुश्ती लड़ी गई। कुश्ती प्रतियोगिता देखने के लिए लोग उमडे और महिला और पुरुष पहलवानों का उत्साहवर्धन किया। कमेटी की तरफ़ से वरिष्ठ पहलवान रामफरेस और लालमन पहलवान का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। निर्णायक में जय सिंह, दशरथ पहलवान उपस्थित रहे। आयोजक मंडल में कमला शंकर सिंह, अर्जुन सिंह, रामबली सिंह, रवींद्र प्रताप सिंह, राम बुलावन सिंह, प्रधान अजित सिंह, तेजनरायन सिंह ने भी पहलवानों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

सिटी ब्लाक के पहाड़ी स्थित हनुमान जी की कुटिया पर विशाल सेवा समिति के तत्वाधान में शुक्रवार को कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें दिल्ली, हरियाणा, अयोध्या, मध्यप्रदेश, गाजीपुर से आए नामी गिरामी पहलवानों ने अपने दांव पेंच दिखाए। उत्तर प्रदेश केशरी दिग्विजय सिंह ने भी कुश्ती में भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी विनीत सिंह व विशिष्ट अतिथ मो. परवेज खान रहे। इस दौरान हनुमान जी का भव्य श्रृंगार किया गया था। कुश्ती का आयोजन भगवान दास सोनकर ने किया। दंगल में 51 हजार की कुश्ती लोगों में चर्चा का विषय बना रहा, जो चंदौली व दिल्ली के पहलवानों के बीच में हुआ। घंटो बाद भी कोई परिणाम न निकलने से कुश्ती बराबर पर छूट गई। इस दौरान वेद चौहान, माताप्रसाद, टंडन बिंद, राम अवतार, अनिल सोनकर, अमित श्रीनेत, संजय सिंह, गहरवार, शिबू सोनकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed