फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   निरीक्षण में गड़बड़ी मिलने पर सीमएओ भड़के

निरीक्षण में गड़बड़ी मिलने पर सीमएओ भड़के

Sat, 15 Jul 2017 12:58 AM IST
Updated Sat, 15 Jul 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
निरीक्षण में गड़बड़ी मिलने पर सीमएओ भड़के

विज्ञापन
मिर्जापुर। मुख्य चिकित्साधिकारी शुक्रवार को स्वास्थ्य केंद्रों का हाल जानने निकले। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चील्ह व विंध्याचल का निरीक्षण किया। अस्पतालों में गंदगी देख कर वे नाराज हो गए। दोनों स्वास्थ्य केंद्रों पर पैसा लेने और कर्मचारियों ड्यूटी से गायब रहने की शिकायत लोगों ने की। उन्होंने कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी कर्मचारी समय से ड्यूटी पर पहुंचें और उपचार करें।

सीएमओ डा. उमेश यादव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों को दी जा रही चिकित्सीय सुविधाओं की हकीकत जानने निकले। विंध्याचल सीएचसी में इमरजेंसी से लेकर वार्ड तक गंदगी का अंबार लगा पाया गया। मरीजों को दिए जाने वाले खाने की व्यवस्था ठीक नहीं मिला। इमरजेंसी के दवाओं, रजिस्टर आदि का रखरखाव सही नहीं था। प्रसव के प्रोटोकाल में भी अनियमितता पाई गई। वहीं भर्ती मरीजों ने स्टाफ नर्स ममता पर डिलवेरी करने के नाम पर सुविधा शुल्क वसूलने का आरोप लगाया। स्वास्थ्य केंद्र के डाक्टरों समेत अन्य लोगों द्वारा मरीजों के इलाज में लापरवाही बरतने की बात कही गई। सीएचसी चील्ह में भी साफ सफाई ठीक नहीं पाया गया। चिकित्सीय सुविधाएं भी न के बराबर मिली। मरीजों के शिकायत करने का तांता लग रहा । दवाओं से लेकर प्रसव तक की व्यवस्था सहीं नहीं पाया गया। एआरओ अशोक कुमार के बारे में बताया गया कि वे ड्यूटी पर आते ही नहीं। इस पर सीएमओ ने लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही। डिप्टी सीमएओ डा. राजेंद्र सोनकर साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed