फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   हर्रई माइनर के पुर्ननिर्माण व मरम्मत की मांग को लेकर सौंपा पत्रक

हर्रई माइनर के पुर्ननिर्माण व मरम्मत की मांग को लेकर सौंपा पत्रक

Fri, 01 Mar 2019 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
हर्रई माइनर के पुर्ननिर्माण व मरम्मत की मांग को लेकर सौंपा पत्रक
मिर्जापुर। वंदे मातरम ग्रुप के तत्वावधान में जिला पंचायत सदस्यों ने गुरुवार को जिलाधिकारी से मुलाकात की। उन्होंने टांडाफाल से निकली हर्रई माइनर के पुनर्निर्माण और मरम्मत की मांग उठाते हुए पत्रक सौंपा। कहा कि यदि माइनर को दुरुस्त नहीं कराया गया तो वे दो मार्च से अनशन करेंगे। संगठन प्रमुख संपूर्णानंद ने कहा कि सिटी विकास खंड टांडाफाल से निकली हर्रइ माइनर ब्रिटिश शासनकाल में बनाई गई थी। नहर में पानी आता है पर नहर के रख-रखाव के अभाव में पानी आगे न बढ़कर इधर-उधर बह जाता है। उन्होंने कहा कि कभी उक्त नहर से बीरपुर, टांड़, बिकना, अमोई, टेड़वां, नगरवापुरा, भस्मा, सिरसी गहरवार, सिरसी बघेल, समोगरा, अहमलपुर, शोभोपुर, चितावनपुर, लखमापुर, बनवकट, राजापुर, रानीबारी व भोड़सर समेत लगभग 50 गांवों के किसान अपनी खेतों की सिंचाई करते थे। नहर में पानी न आने से वर्षो से खेतीबारी प्रभावित है। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम ग्रुप के तत्वावधान में 25 जनवरी को जिला मुख्यालय पर भूख हड़तालकर नहर पुर्न निर्माण की मांग की गई थी। मांग के इतने दिनों बाद भी इस नहर का पुर्न निर्माण कराना तो दूर आज तक संबंधित अधिकारी या कर्मचारी मौके पर झांकने तक नहीं पहुंचा। संगठन प्रमुख ने कहा कि यदि शीघ्र ही नहर पुर्न निर्माण कार्य प्रारंभ न किया गया तो दो मार्च से पुन: भूख हड़ताल प्रारंभ किया जाएगा। पत्रक सौंपने वालों में जिला पंचायत सदस्य फूलमती देवी, भगवानदास सोनकर, तुलसीदास बिंद व अजंनी नंदन पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed