{"_id":"5b3fa9f14f1c1b0b278b4e03","slug":"171530898929-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिशासी अधिकारी का डीएम ने रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिशासी अधिकारी का डीएम ने रोका वेतन
Updated Fri, 06 Jul 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
डीएम की बैठक में उपस्थित अधिकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने शुक्रवार को कर करेतर, राजस्व वसूली, जन शिकायतों का निस्तारण, संपूर्ण समाधान दिवस और आईजीआरएस की शिकायतों की समीक्षा की। नगर पालिका की कम वसूली तथा बैठक में शामिल नहीं रहने पर अधिशासी अधिकारी मिर्जापुर वीरेंद्र श्रीवस्तव का वेतन रोकने का निर्देश मुख्य कोषाधिकारी को दिया।
जिलाधिकारी ने ऑनलाइन शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा के दौरान पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, एसडीएम सदर, लालगंज और अधिशासी अधिकारी नगर पालिका मिर्जापुर द्वारा निस्तारण नही किया गया, जिसके चलते डिफाल्टर की श्रेणी में आने के कारण एक सप्ताह में निस्तारण कराने का निर्देेेश दिया। समीक्षा के दौरान अपर जिलाधिकारी राजित राम प्रजापति ने बताया कि एसडीएम सदर 26, लालगंज 21, चुनार 21, डीपीआरओ दो, ग्राम्य विकास दो, विद्युत एक, लोक निर्माण विभाग एक, तहसीलदार सदर दो मामले डिफाल्टर पाए गए। इस दौरान मुख्य राजस्व अधिकारी एमए अंसारी, नगर मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा, एसडीएम चुनार अविनाश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।