{"_id":"5b3fa8fd4f1c1b0f278b4e63","slug":"171530898685-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमिधरी पर मनबढ़ों के कब्जे से किसानों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमिधरी पर मनबढ़ों के कब्जे से किसानों में रोष
Updated Fri, 06 Jul 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्रमंडगंज। क्षेत्र के किसानों ने अतिक्रमणकारियों पर भूमिधरी की जमीन पर बुआई से किसानों को रोकने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग उपजिलाधिकारी समेत आला अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर की है।
हलिया विकास खंड के कोलहा गांव के किसान अंबिका प्रसाद, हर्षनारायन, ओंकारनाथ, घनश्याम, श्यामनरायन तथा हरीशंकर अपनी भूमिधरी जमीन पर खेती नहीं कर पा रहे हैं। बीते वर्ष इनके खेतों में खड़ी धान की फसल अतिक्रमणकारी काट ले गए थे। शिकायत के बाद पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में आधी अधूरी ही फसल मिल पाई थी। किसानों की शिकायत है कि इस बार भी कई अतिक्रमणकारी काश्तकारों की भूमिधरी जमीन कब्जा करने में लग गए है। बीते वर्ष ऐसे लोगों पर पुलिस ने मुकदमा भी पंजीकृत किया था। इसके बाद भी अतिक्रमण पर अंकुश नहीं लग पाया है। किसानों का कहना है कि यदि उन्होंने खेती नहीं की तो परिवार के लोग दाने दाने को मोहताज हो जाएंगे। इस संबंध में उपजिलाधिकारी लालगंज सुनील कुमार मिश्र का कहना है शांति व्यवस्था बनाए रखने व अवैध अतिक्रमण को रोकने का निर्देश थाना पुलिस को दिया गया है।