{"_id":"5b3674274f1c1bf46e8ba39e","slug":"171530295335-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विंध्याचल में लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे अमित शाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विंध्याचल में लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे अमित शाह
Updated Fri, 29 Jun 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
अमित शाह की बैठक के लिए होटल का जायजा लेकर निकलते रत्नाकर मिश्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह चार जुलाई को विंध्याचल में लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय के साथ काशी, अवध और गोरक्ष प्रांत के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। विंध्याचल के एक होटल में बैठक होगी। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष तीनों प्रांतों के लोकसभा संयोजकों के साथ भी अलग बैठक करेंगे और संगठन के कार्यों की भी समीक्षा करेंगे।
पार्टी के लोगों की मानें तो भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चार जुलाई को सुबह दस बजे बाबतपुर से हेलीकॉप्टर से विंध्याचल पहुंचेंगे। सबसे पहले दोनों नेता मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन करेंगे। इसके बाद होटल अभिनव में बैठक होगी। स्थानीय स्तर पर भाजपा पदाधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के कैंप कार्यालय पर काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव, प्रदेश के महामंत्री सलिल विश्नोई ने पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में जिलाध्यक्ष बालेंदु मणि त्रिपाठी, गंगासागर दुबे, लाल बहादुर सिंह, पूर्व सांसद रामशकल, नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल, बृजभूषण सिंह आदि मौजूद थे। वहीं नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, काशी प्रांत के अध्यक्ष महेश श्रीवास्तव, विधायक रमा शंकर पटेल, शुचिस्मिता मौर्य समेत नेताओं ने होटल अभिनव पहुंच कर तैयारियों का जायजा लिया।