{"_id":"5ae75a414f1c1b3a0b8b75c9","slug":"171525111361-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो की चपेट में आकर एक की मौत एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोलेरो की चपेट में आकर एक की मौत एक घायल
Updated Mon, 30 Apr 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विंध्याचल। थाना क्षेत्र के अकोढ़ी गांव स्थित महेश इंटर कॉलेज के पास सोमवार की रात आठ बजे बोलेेरो की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची विंध्याचल पुलिस ने घायल को आनन फानन में जिला चिकित्सालय पहुंचाया। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
देहात कोतवाली क्षेत्र के चेरूईराम गांव निवासी रामबाबू बिंद 35 वर्ष पुत्र जवाहर लाल बिंद अपने गांव के दीपक 22 वर्ष के साथ विंध्याचल के रामपुर गांव में तिलक समारोह में शामिल होने गए था। रात करीब आठ बजे लौटते समय विंध्याचल के अकोढ़ी गांव के पास पहुंचा कि पीछे से आ रही बोलेरो बाइक में टक्कर मार दिया। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को सीएचसी विंध्याचल ले आई। वहां देखते ही चिकित्सकों ने रामबाबू को मृत घोषित कर दिया जबकि दीपक की हालत गंभीर देेख मंडलीय चिकित्सालय भेज दिया।