फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   ग्रमीणांचलों में होली की धूम, उड़े अबीर गुलाल

ग्रमीणांचलों में होली की धूम, उड़े अबीर गुलाल

Sun, 04 Mar 2018 12:04 AM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
ग्रमीणांचलों में होली की धूम, उड़े अबीर गुलाल
मिर्जापुर। ग्रामीण इलाकों में होली परंपरागत रूप से मनाई गई। रंग खेलने के साथ युवा डीजे की धुन पर थिरकते रहे। शाम को घर-घर जाकर बड़ों को अबीर गुलाल लगाकर लोगों ने आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

चुनार: लोगों ने सुबह रंग खेलने के बाद शाम को अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की बधाई दी। सराय टेकौर, दरगाह शरीफ व सददूपुर मुहल्ले में रंग खेलने व साउंड सिस्टम पर नाचने को लेकर युवकों में मारपीट हुई। अहरौरा: क्षेत्र में होली धूमधाम से मनाई गई। कछवां: होली का पर्व शांति पूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। शाम चार बजे जमुआ बाजार में लठ मार होली का आयोजन हुआ। लालगंज: उपरौध के ग्रामीण भरौह स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन करके एक दूसरे को गुलाल लगाकर आपसी प्रेम का जयघोष किया। वहीं परिसर में क्षेत्रीय कलाकारों ने भजन गाकर लोगों का मनोरंजन किया गया। लालगंज, निनवार, कठवार, पतुलकी, खजुरी, बसही, बस्तरा, डुहिया, खुर्दा, लालापुर, बबुरा, तेंदुई, बसकोप, निनवार, बभनी, मानिकपुर, हर्दिहा, बनवारी में होली परंपरागत रूप से मनी। ड्रमंडगंज: ड्रमंडगंज, रतेह और बरौंधा में होली सकुशल संपन्न र्हुई। आदिवासियों की ओर से इस बार ढोल नगाड़ा बजाकर होली नहीं मनाई गई। हलिया: होली का पर्व व जूमे की नमाज एक साथ होने के कारण हलिया पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था रही। जिगना संवाददाता के अनुसार छानबे क्षेत्र में हल्की फुल्की घटना के साथ परंपरागत तरीके से होली का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। उधर, अदलहाट, जमालपुर, मड़िहान, शेरवा, चील्ह, चेतगंज, राजगढ़, पड़री, आदि स्थानों पर लोगों ने धूमधाम से होली का त्योहार मनाया।
विज्ञापन

विंध्याचल: विंध्य धाम में होली सौहार्द के साथ मनाई गई। पुलिस की मौजूदगी में इस बार धाम में दलित महिलाओं ने भी भयमुक्त होकर होली खेली। नगरवासियों ने होली पर्व पर सभ्यता का परिचय दिखाया और दर्शनार्थियो को रंगों से दूर रखा। लोगों ने समूह बनाकर अलग अलग टोलियों के साथ ढोल और तासे की धुन पर नाचते गाते होली का आनंद उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed