फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   ठंड से स्कूल तीन तक बंद

ठंड से स्कूल तीन तक बंद

Sun, 31 Dec 2017 12:41 AM IST
Updated Sun, 31 Dec 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
ठंड से स्कूल तीन तक बंद

विज्ञापन
दिन में छूटी कंपकंपी, कोहरे से रफ्तार थमी
सूरज के नहीं हुए दिन भर दर्शन, अब भी नहीं जले अलाव
अमर उजाला ब्यूरो
मिर्जापुर। पारा लुढ़कने से ठंड व गलन में हुई बढ़ोत्तरी से लोगों का हाल बेहाल गया है। ठंड व गलन के बीच कोहरे ने आकर मानों लोगों को जकड़ लिया है। कपकपा देने वाली ठंड में शनिवार को लोग रजाई व कंबल में दुबके रहे। भीषण ठंड ने पशु पक्षियों को भी अपनी जद में ले लिया है। कोहरें से जहां सड़कों पर वाहनें रेगती हुई चल रहीं हैं, वहीं नगर के सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। विद्यालय खुले रहने से बच्चों को ठिठुरते हुए स्कूल जाने के लिए विवश होना पड़ रहा है। नगर क्षेत्र में काम की तलाश में दूर दराज गांवों से आए मजदूरों व रेल यात्रियों के लिए पालिका की ओर से अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। ठंड के चलते मंडलीय अस्पताल में मरीजों की संख्या में दिनों-दिन इजाफा हो रहा है।
हाड़कपा देने वाली ठंड ने लोगों की दिनचर्या को प्रभावित कर दिया है। गलन और कोहरे के कारण लोगों को स्नान करने में हालत खराब हो जा रही है। ठिठुरन भरी ठंड में आफिस जाने वाले सरकारी कर्मचारी जहां देर से पहुंच रहे हैं। वहीं बच्चों को स्कूल भेजने के लिए जानलेवा ठंड में भी गृहणियों को सुबह उठकर उन्हें तैयार करना भारी पड़ रहा है। कोहरे के धुंध में छिपे भगवान भाष्कर की किरणें भी भीषण ठंड से लोगों को राहत नहीं दे पा रही हैं। वहीं गृहणियां कपड़ों के न सूख पाने से परेशान हैं। ठंड व कोहरे के चलते सभी ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही है। कड़कड़ाती ठंड में प्लेटफार्म पर समय गुजारना यातल्रियों के लिए मुसीबत बना हुआ है। नगर में निवास करने वालों के लिए नगर पालिका की ओर से अलाव की व्यवस्था नहीं किए जाने से चट्टी चैराहों पर लोग ठिठुरे नजर आ रहे हैं। वहीं ठंड से बचाव के लिए सामाजिक संस्थाएं लगातार अलाव जलवाने की मांग कर रही हैं। मंडलीय अस्पताल में मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। अस्पताल के सभी वार्डों में बेड से अधिक मरीज भरे हुए हैं।
विज्ञापन

इनसेट
जिले में कही नहीं जलवाए जा रहे अलाव
मिर्जापुर। ठंड, गलन व कोहरे के बावजूद जिले में जिला प्रशासन व पालिका प्रशासन की ओर से कही पर भी अलाव जलवाने की कोई व्यवस्था नहीं किए गए हैं। इससे नगरवासियों के साथ साथ ग्रामीण अंचलों के राहगीरों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रैन बसेरा भी नहीं होने से रातों को ठहरने में लोगों को परेशानी हो रही है। सार्वजनिक स्थानों रेलवे स्टेशन, रोडवेज एवं मंडलीय पुरूष व महिला अस्पतालों पर भी अलाव नहीं जलवाए गए हैं। इससे मरीजों के साथ आए तीमारदारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
ठंड में मरीजों से पटा रहा मंडलीय अस्पताल
अचानक बढ़ी ठंड के चलते चिकित्सालयों में सांस के रोगियों के भारी संख्या में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। इसके अलावा कोल्ड डायरिया व निमोनिया की चपेट में आकर बच्चे बीमार होकर चिकित्सालय आने लगे है। चिकित्सक सुनील कुमार सिंह के अनुसार लोगों को ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ने पहनने चाहिए। जररूत पड़ने पर ही बाहर निकले। लापरवाही नहीं बरते।
00
ठंड से स्कूल तीन तक बंद
मिर्जापुर। जनपद में शीतलहरी को देखते हुए जिलाधिकारी बिमल कुमार दूबे ने कक्षा आठ तक के सभी हिंदी व अंग्रेजी माध्यम स्कूलों को तीन जनवरी तक बंद करने का निर्देश दिया है। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने कहा कि इस दौरान स्कूल खुले मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

000
विधायक ने बांटा कंबल
अदलहाट। अदलहाट बाजार स्थित भाजपा मंडल कार्यालय पर शनिवार को मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने 250 जरूरतमंदों को 250 कंबल वितरण किया। उन्होंने कहा कि गरीबों की सेवा करना पुनीत कार्य है। सरकार के साथ ही सामाजिक लोग भी गरीबों की मदद को आगे आए। उप जिलाधिकारी चुनार डा. अविनाश त्रिपाठी ने कहा कि जनपद में ठंड शुरू हो गई है। तहसील क्षेत्र में कंबल वितरण और अलाव की व्यवस्था की गई है। किसी भी व्यक्ति की ठंड से मौत नहीं होने दी जाएगी। जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रमोद कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री विवाह योजना के बारे में बताया। अमित पांडेय, गोविंद श्रीवास्तव, श्रीकांत, जितेन्द्र बहादुर सिंह, हरिचरन सिंह, अजय सिंह खटखट, आलोक श्रीवास्तव, लक्ष्मण सिंह, मुराहू बिंद, बनारसी गुप्ता, कुलदीप, राजेश सिंह, राजेश त्रिपाठी, भरत जुल्फिकार अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed