{"_id":"59dbca4a4f1c1b86698b4eb5","slug":"171507576394-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता को आत्मसात करें ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता को आत्मसात करें ग्रामीण
Updated Tue, 10 Oct 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैलहट। नारायणपुर ब्लॉक के फिरोजपुर को खुले में शौच मुक्त गांव घोषित किया गया। इस अवसर पर गांव में लोगों ने बैंड बाजे के साथ गौरव यात्रा निकाला। मुख्य अतिथि व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह ने फीता काट कर गौरव यात्रा का शुभारंभ किया। मडिहान विधायक रमाशंकर सिंह ने कहा कि गांव को खुले में शौच मुक्त घोषित होने के बाद भी निगरानी समिति के सदस्य बराबर इस अभियान को जारी रखे।
मड़िहान विधायक ने कहाकि स्वच्छता को ग्रामीण आत्मसात करें। स्वच्छता ही मनुष्य को स्वस्थ्य बनाता है। कहा कि स्वच्छ भारत अभियान में सरकार हर सम्भव मदद कर रही है। फिरोजपुर में स्वच्छता से संबंधित या अन्य किसी समस्या में जहां कहीँ हमारी जरूरत हो निसंकोच मुझे बताये। विशिष्ट अतिथि सहायक विकास अधिकारी संतोष श्रीवास्तव ने कहा कि यह गौरव यात्रा संकेत करता है कि फिरोजपुर में आज से कोई व्यक्ति खुले में शौच नहीँ जा रहे हैं। खुले में शौच भारत के लोगों की आदत में शामिल हैं जिसे हमें बदलना है। कहा कि अब से जो कोई व्यक्ति खुले में शौच करता हुआ पाया जायेगा उसे जुर्माने के साथ दंडित किया जाएगा और उसकी सारी सरकारी सेवायें रोक दी जाएंगी। कहा कि सभी लोग शौचालय का प्रयोग करें और दूसरों को भी प्रेरित करें। मुख्य अतिथि ने निगरानी समिति के सदस्यों को माला पहना कर सम्मानित किया। ग्राम प्रधान मुन्नी देवी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। संचालन धीरज सिंह ने किया। इस अवसर पर पूरे गांव में गौरव यात्रा निकाली गयी। जिसमे ब्लॉक कोआर्डिनेटर राजकुमार शर्मा, सीडीपीओ केके सिंह, उमेश सिंह, राजाराम सिंह, चंद्रशेखर सिंह, हरिशंकर सिंह, सभापति सिंह, झगडू सिंह, राजाराम उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।