{"_id":"59a076e24f1c1bc9218b4b92","slug":"171503688418-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपकेंद्र पर गिरी बिजली, 300 गांव में छाया अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपकेंद्र पर गिरी बिजली, 300 गांव में छाया अंधेरा
Updated Sat, 26 Aug 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। बुधवार को बारिश के दौरान बिजली गिरने से राजगढ़ विद्युत उपकेंद्र से की लाइनों के इंसुलेटर टूट गए। इससे पूरा उपकेंद्र ही ध्वस्त हो गया है। लगभग 30 घंटे से 300 गांवों में अंधेरा छाया हुआ है। लोगों को पेयजल के लिए भी तरस जाना पड़ा है। इससे नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार की शाम को उपकेंद्र पर हंगामा किया।
बुधवार को अचानक गरज चमक के साथ हुई बारिश के दौरान बिजली गिरने से उपकेंद्र की इनकमिंग लाइन खराब हो गई है। इससे उपकेंद्र के पैनल पर भी असर पड़ा है। अधिकारियों ने बताया कि बिजली गिरने से 33 केवी की सात पोल की लाइन ध्वस्त हो गई है। लाइनमैनों ने गुरुवार को पूरे दिन पेट्रोलिंग की और कुछ जगह इंसुलेटर की मरम्मत भी की। इसके बावजूद लाइन की गड़बड़ी दूर नहीं की जा सकी है। अभी इसमें और समय लग सकता है। विद्युत आपूर्ति ठप होने से फसल को सिंचाई नहीं हो पा रही है। बुधवार को इतनी बारिश नहीं हुई कि धान की सूख रही फसल को पूरी तरह से सींचा जा सके। लगातार दो दिनों से बिजली नहीं होने के कारण इलाके में पेयजल की आपूर्ति भी नहीं हो पा रही है। उद्योग, धंधों पर भी असर पड़ा है। अवर अभियंता आरके मिश्र ने उपकेंद्र में आई गड़बड़ी का पता लगने और गुरुवार की रात तक दुरुस्त करने का वादा किया था लेकिन शुक्रवार को भी आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो लोग उपकेंद्र पहुंचकर हंगामा किया।
बिजली से अधेड़ की मौत
ड्रमंडगंज। हलिया थाना क्षेत्र के हथेड़ा जंगल में भैंस लाने गए एक अधेड़ की शुक्रवार की शाम पांच बजे बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे की जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने शव को थाने ले गई। शंकर दत्त मिश्र भैंस की भैंसें शुक्रवार की दोपहर जंगल में चरने गई थीं। शाम तक भैंसें नहीं लौटी तो वे उन्हें देखने गए। इसी बीच बारिश शुरू हो गई। तभी गिरी बिजली की चपेट में आकर अचेत हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिवार के लोग उनको पीएचसी हलिया ले गए, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।