{"_id":"596919ad4f1c1b347a8b48ad","slug":"171500060077-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नये ब्लॉक प्रमुख को लेकर सरगर्मियां बढ़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नये ब्लॉक प्रमुख को लेकर सरगर्मियां बढ़ीं
Updated Sat, 15 Jul 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शेरवां। बुधवार को गौरी के क्षेत्र पंचायत सदस्य अमित कुमार के द्वारा लाया गया अविश्वास प्रस्ताव ब्लॉक सभागार के सदन में पास हो गया। अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद राजनैतिक पंडितों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों में इस बात की चर्चा जोरों पर हैं कि अगला प्रमुख कौन होगा। विकास खंड जमालपुर ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद गुरुवार को क्षेत्र पंचायत सदस्यों में इस बात की चर्चा जोरों पर थी कि प्रमुख द्वारा कराए विकास कार्यों के अनियमितताओं की जांच होगी।
क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने आरोप लगाया कि प्रमुख पद भार ग्रहण करने के बाद क्षेत्र पंचायत अधिनियम के अंतर्गत प्रदत्त व्यवहारों का निर्वहन नहीं किए हैं और उप समितियों का पुनर्गठन नहीं किया, शासन द्वारा प्रदत्त राशियों का मनमाने तरीके से आवंटन किया था। रोजगार गारंटी योजना के तहत कराए कार्यों की जांच की मांग की है। क्षेत्र पंचायत सदस्यों को कार्य की सूचना नहीं दी गई है। वित्तीय अनियमितता में चौकियां, गौरी, में कराए गए कार्य पूर्ण होने के बाद भी भुगतान नहीं किया गया। ब्लॉक जमालपुर का अगला प्रमुख कौन होगा को लेकर क्षेत्र में सरगर्मी बढ गई है। जमालपुर के प्रमुख के खिलाफ इतिहास में पहली बार अविश्वास प्रस्ताव पारित हुआ है। ब्लॉक के पहले प्रमुख के रूप में कांग्रेस के स्व. राम स्वरूप सिंह चुने गए। उसके बाद के चुनाव में कांग्रेस के ही स्व. मंगला सिंह, भाजपा के अभिमन्यु सिंह, सपा से अनुराधा सिंह, भाजपा की उर्मिला सिंह, सपा के विद्याशंकर यादव, बसपा के आनंद सिंह बंटू को जमालपुर ब्लॉक का प्रमुख चुने जाने का गौरव प्राप्त हुआ था, जिनके खिलाफ वर्ष 1998, 2002, 2009 एवं 2014 में अविश्वास प्रस्ताव लाने का असफल प्रयास किया गया था, लेकिन अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले विपक्षी क्षेत्र पंचायत सदस्यों को मुंह की खानी पड़ी थी।
विज्ञापन