{"_id":"596918b04f1c1bac238b4647","slug":"171500059824-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग किया जाम
Updated Sat, 15 Jul 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। हलिया ब्लाक के लहुरिया दह गांव में पेयजल समस्या को लेकर जल निगम द्वारा तीन टैंकरों से पेयजल आपूर्ति कराई जा रही थी। बारिश होने के काराण शुक्रवार को पानी के टैंकरों की आपूर्ति बंद कर दिए जाने के विरोध में ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-सात पर सुबह नौ बजे चक्काजाम कर दिया। मिर्जापुर-रीवां राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो घंटे चले जाम के दौरान मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान शांति देवी व उनके पति लवकुश केशरी के आश्वासन के बाद जाम नहीं खुला। ग्रामीणों का कहना था कि जब तक पेयजल समस्या का निजात नहीं मिलेगा तब तक जाम पर रहेंगे। जाम की सूचना पर एसडीएम बागीश कुमार शुक्ल से ग्राम प्रधान पति ने फोन से समस्या से अवगत कराया। एसडीएम ने तत्काल दो पानी का टैंकर लहुरिया दह के लिए भेजवाया तब जाकर जाम समाप्त किया गया। एसडीएम ने कहा कि जब तक लहुरिया दह में पेयजल की समस्या से निजात ग्रामीणों को नहीं मिल पाता है तब तक पेयजल टैंकर की आपूर्ति की जाएगी।