फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने चुनार पक्का किया शुभारंभ

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने चुनार पक्का किया शुभारंभ

Sun, 05 Aug 2018 01:04 AM IST
Updated Sun, 05 Aug 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने चुनार पक्का किया शुभारंभ
चुनार। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अनुप्रिया पटेल ने शनिवार की दोपहर सवा दो बजे पक्का पुल पर हरी झंडी दिखाकर चार पहिया वाहनों को रवाना किया।
विज्ञापन

गंगा पर बने पक्का पुल से चार पहिया वाहनों का आवागमन शनिवार को केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल के काफिले को पुल से गुजरने के बाद शुरू हुआ। केन्द्रीय राज्यमंत्री अपने काफिले के साथ मेढ़िया घाट पर अपराह्न 2.15 बजे पहुंची। जहां सेतु निगम के अधिकारियों ने बुके देकर उनका स्वागत किया तत्पश्चात पुल से काफिले के साथ राज्य मंत्री बालूघाट चुनार की ओर रवाना हुई। राज्य मंत्री का काफिला पुल से गुजरने के बाद ही पुल से चार पहिया वाहनों का आवागमन शुरू हो गया। पुल के बालूघाट छोर पर वार्ता के दौरान पत्रकारों से कहा कि भाजपा सरकार विकास करने वाली सरकार है। क्षेत्र में श्रखलावद्ध तरीके से हो रहा विकास कार्य इसका उदाहरण है। पक्का पुल से क्षेत्र का विकास जुड़ा हुआ है अब क्षेत्र के लोग पुल से किसी भी समय अपनी सुविधानुसार आ जा सकते हैं। पुल से होकर क्षेत्र के लोगों को इलाहाबाद, वाराणसी, जौनपुर, भदोही सहित अन्य क्षेत्रों में आने जाने में सहूलियत होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह प्रयास है कि देश में हर ओर विकास दिखाई दे और उनका यह प्रयास आज धरातल पर दिखाई दे रहा है। बताते चलें कि पक्का पुल का लोकार्पण 15 जुलाई को जिला मुख्यालय पर प्रधानमंत्री के हाथों होने के बाद पक्का पुल से उसी दिन पैदल व दो पहिया वाहनों का आवागमन शुरू हो गया था। पुल पूरी तरह से परिपक्व न होने के कारण चार पहिया वाहनों के आवागमन पर रोक लगायी गयी थी। पुल परिपक्व होने के बाद शनिवार से चार पहिया वाहनों का आवागमन भी शुरू हो गया है। चार पहिया वाहनों का आवागमन शुरू होने से क्षेत्रवासियों में हर्ष व्याप्त है। आवागमन शुरू होने के दौरान विधायक नील रतन नीलू, जिलाधिकारी मीरजापुर अनुराग पटेल, उपजिलाधिकारी चुनार छत्रपाल सेतु निगम के उप परियोजना प्रबंधक एके सिंह, अवर अभियंता दीनबंधु लाल, कोतवाल कमलेश पाल सहित अपना दल के जिलाध्यक्ष रमाकांत पटेल, अनिल सिंह, मेघनाथ पटेल, आदि प्रमुख मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed