फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   खुली बैठक के माध्यम से दी सरकारी योजनाओं की जानकारी

खुली बैठक के माध्यम से दी सरकारी योजनाओं की जानकारी

Tue, 31 Jul 2018 12:44 AM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खुली बैठक के माध्यम से दी सरकारी योजनाओं की जानकारी
मिर्जापुर। सरकार गांवों के विकास एवं गरीबों के उत्थान के लिए कृत संकल्पित है। कई योजनाएं चलाकर सरकार हर वर्ग के लोगों को लाभान्वित कर रही है। ये बातें ग्राम विकास अधिकारी कौशलेंद्र राय ने सिटी विकास खंड के समोगरा गांव में ग्राम प्रधान राघवेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में कहीं।
विज्ञापन

आयोजित बैठक के दौरान ग्राम विकास अधिकारी ने क्रमवार गरीबों के कल्याण के लिए चलाई जा रही स्वच्छ शौचालय, पीएम आवास, मुख्यमंत्री आवास योजना के साथ ही अन्य योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। खुली बैठक के दौरान ग्रामीणों की मौजूदगी व ग्राम प्रधान के अनुमोदन पर मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 37, वृद्घा पेंशन के 41, विधवा पेंशन के 3, विकलांग पेंशन के लिए 7 लाभार्थियों का चयन किया गया। इसी तरह से मौके पर मौजूद पात्र गृहस्थी सीमा में आने वाले 35 लाभार्थी चिन्हित किया गया। बैठक के दौरान ग्राम प्रधान राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान गांव में हुए विकास योजनाओं को रखते हुए कहा कि गांव का विकास ही हमारा लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाए पात्रता की श्रेणी में आने वाले प्रत्येक लाभार्थियों तक पहुंचाई जाएंगी। बैठक के दौरान प्रवीण सिंह, सत्यप्रकाश सिंह, दिनेश, दयाराम, पप्पी शर्मा, हीरा मुसहर, तेजप्रताप, गोला, शिवशंकर, राधेश्याम, लालबलि, फूलचंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed