{"_id":"5a4144084f1c1b8e698c3c02","slug":"161514226696-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल विवाह रोकने को युवा आए आगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल विवाह रोकने को युवा आए आगे
Updated Tue, 26 Dec 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरकछा स्थित राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन सोमवार को किया गया। राज्य सलाहकार बाल संरक्षण व राष्ट्रीय सेवा योजना रविन्द्र सिंह जादौन द्वारा किया गया। उन्होंने जेंडर चैपियन बनाने, समाज में बाल-विवाह, लिंग असमानता जैसी बुराईयों को युवाओं को जोड़ने, जागरूक करने और उसको समाप्त करने के बारे में बताया।
उन्होंने कहा कि युवाओं के माध्यम से समाज में व्याप्त किसी भी प्रकार की कुवृत्ति एवं बुराई को समाप्त किया जा सकता है। युवाओं की सहभागिता न केवल देश के निर्माण अपितु देश में व्याप्त बुराईयों के प्रति भी है। प्रशिक्षक सुश्री रंजना गौड़ ने पॉक्सो एक्ट एवं बाल अधिकार पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। संचालन एवं स्वागत राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डा. सुभाष प्रताप सिंह ने किया। समन्वयन डा. अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में किया गया। समापन सत्र में विशेष कार्याधिकारी प्रो. ओपी सिंह तथा आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक संस्थान शिलांग के निदेशक प्रो. पी.के. गोस्वामी ने प्रशंसा की। सभी प्रतिभागियों को जेंडर चैंपियन का प्रमाण पत्र भी प्रदान किया। धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अश्विनी कुमार कुशवाहा ने किया। इस अवसर पर छात्र सलाहकार डा. अजय कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।