फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   ड्रोन व सीसीटीवी कैमरों की निगहबानी में होगा चुनाव, एडीजी

ड्रोन व सीसीटीवी कैमरों की निगहबानी में होगा चुनाव, एडीजी

Sat, 25 Nov 2017 12:30 AM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
ड्रोन व सीसीटीवी कैमरों की निगहबानी में होगा चुनाव, एडीजी

विज्ञापन
विन्ध्याचल। नगर निकाय चुनाव ड्रोन एवं सीसीटीवी कैमरे की निगहबानी में होगा। मतदान को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए जिले में भारी संख्या में फोर्स तैनात की जाएगी। इसके लिए सारी तैयारी पूर्ण कर ली गई है। फोर्स मांग ली गई है। चुनाव के दो दिन पहले सभी फोर्स भी आ जाएगी। मतदान के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए गए हैं। गड़बड़ी फैलाने वालों के विरुद्घ कड़ी कार्रवाई करने को कहा गया है। ये बातें विंध्याचल पहुंचे एडीजी विश्वजीत महापात्रा ने मां विंध्यवासिनी के दर्शन पूजन के पश्चात पुरानी वीआईपी मार्ग पर पत्रकारों से बात करते हुए बताईं।

उन्होंने बताया कि मिर्जापुर जनपद में होने वाले नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर ड्रोन कैमरों के उपयोग किया जाएगा, साथ में आवश्यक स्थानों पर क्लोज सर्किट कैमरे भी लगाए जाएंगे। चुनाव आयोग व शासन के निर्देशानुसार निर्धारित नियमों के अधीन सुरक्षित चुनाव संपन्न कराना ही मेरा उद्देश्य है। जिसे हर संभव पूरा करूंगा। इन्ही बिंदुओं पर जनपद पुलिस के साथ शिवपुर स्थित सिद्धपीठ गेस्ट हाऊस में एक बैठक भी की। इस दौरान कानून व्यवस्था के दायरे में चुनाव संपन्न कराने के लिए आवश्यक निर्देश भी जारी किया। ड्रोन कैमरों की संख्या पर पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने बताया कि वाराणसी से तीन कैमरे की उपलब्धता मतदान और मतगणना के लिए की जाएगी। इस मौके पर एएसपी सिटी प्रकाश स्वरूप पांडेय आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed