{"_id":"59d927464f1c1b72548b62e6","slug":"161507403590-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी की जटिलताओं को दूर करें सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी की जटिलताओं को दूर करें सरकार
Updated Sun, 08 Oct 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कोटघाट में उत्तर प्रदेश व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक शनिवार को हुई। जिसमें जीएसटी कानून लागू होने के बाद कानून की जटिलताओं पर चर्चा की गई। प्रांतीय मंत्री शत्रुधन केसरी ने कहाकि व्यापारियों को व्यापार करने और रिर्टन दाखिल करने में परेशानी आ रही है।
उन्होंने कहा कि नौ अक्तूबर को जीएसटी कानून के विरोध में जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही सिक्कों को बैंक में जमा नहीं करने को लेकर वित्त मंत्री को पत्रक भेजा जाएगा। सिक्को को लेकर व्यापारियों की आए दिन नोकझोंक हो रही है। जिलाध्यक्ष संजय सिंह गहरवार ने कहा कि लोकतंत्र में सरकारों की तानाशाही अक्षम है। आज जीएसटी कानून की जटिलताओं ने व्यापारी व्यापारी के सामने रोजी रोटी की समस्या उत्पन्न कर दिया है। नगर महामंत्री अनिल अग्रवाल ने कहा कि नौ अक्तूबर को मुख्यालय पहुंचकर धरने को सफल बनाए। अध्यक्षता पूनम जैन ने किया। बैठक में अमित श्रीनेत, आलोक जायसवाल, शिव मुंदणा, जर्नादन रस्तोगी, श्यामजी गुप्ता, मोहन लाल सोनी, संजय गुप्ता, राम प्रकाश सोनी, जय प्रकाश सेठ, अंकित यादव, अनिल बरनवाल, कृष्णा जायसवाल आदि मौजूद रहे।