फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   भक्ति के सागर में डूबकर ही भगवान को पाया जा सकता है:चिन्मयानंद

भक्ति के सागर में डूबकर ही भगवान को पाया जा सकता है:चिन्मयानंद

Sun, 08 Oct 2017 12:43 AM IST
Updated Sun, 08 Oct 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
भक्ति के सागर में डूबकर ही भगवान को पाया जा सकता है:चिन्मयानंद

विज्ञापन
मिर्जापुर। सिटी क्लब में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन स्वामी चिन्मयानंद बापू ने कहा कि भक्ति के सागर में ही डूबकर भगवान को पाया जा सकता है। जैसे दूध में घी रहने के बावजूद दिखाई नहीं देता और उसे निकालने के लिए कठिन परिश्रम करनी पड़ती है। उसी प्रकार भगवान हर जगह विद्यमान हैं।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए भगवान श्री कृष्ण ने गोवर्धन की पूजा कराई थी। परमात्मा सभी जगह विद्यमान हैं। कथा के दौरान उपस्थित श्रद्घालु कथा का रसपान करने में मग्न रहे। कथा में बापू ने कहा कि भगवान कृष्ण के जन्म के बाद नंद बाबा महामना हो गए। उन्होंने एक लाख गाय दान दिया और जिसने जो भी इच्छा प्रकट किया उसे प्रदान किया। कथा में बापू ने बताया कि भगवान कृष्ण ने कंस के द्वारा भेजे गए पूतना, अघासुर, बकासुर जैसे राक्षसों का संहार किया। बाद में गर्गाचार्य ऋषि के द्वारा भगवान का नामकरण किया गया। कथा में कहा कि माता-पिता को अपने बच्चों का नामकरण ऐसा रखना चाहिए कि हर उम्र में नाम पुकारने में अच्छा लगे। बापू ने अंग्रेजी नामों का विरोध करते हुए कहा कि जो लोग टीवी में आने वाले धारावाहिक को देखकर बच्चों का नामकरण करते हैं, वो हमारे सनातन धर्म की परंपरा नहीं है। कथा में अजामिल नाम के भक्त की कथा सुनाई। इसके बाद भगवान कृष्ण के बाल्यावस्था में माखन चोरी का आनंदमय कथा सुनाया। इसके अलावा यमलार्जन, वृक्षों का उद्घार, वृंदावन की धरा पर गौ सेवा, काली नाग का निग्रह और इंद्र के अहंकर को तोड़ने के लिए भगवान कृष्ण के द्वारा गोवर्धन पर्वत उठाने की कथा सुनाई। इस दौरान यजमान रामजी मिश्रा, अखिलेश मिश्रा, निलेश शुक्ला, रोहित शुक्ला, के के दूबे, आल्हा सिंह, ठक्कर सिंह, रमाशंकर दूबे आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed