{"_id":"59c55ef54f1c1b2d688b5eb1","slug":"161506107125-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोल्ड मेडल लेकर लौटी निधि पटेल का जोरदार स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोल्ड मेडल लेकर लौटी निधि पटेल का जोरदार स्वागत
Updated Sat, 23 Sep 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कैलहट। दक्षिण अफ्रीका से गोल्ड मेडल लेकर शुक्रवार को गांव लौटी निधि सिंह पटेल का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। लगभग डेढ़ बजे जुलूस कैलहट बाजार में पहुंचा। जुलूस में उत्साही युवक राष्ट्रध्वज लेकर आगे आगे चल रहे थे। काफिला पचेवरा मोड़ पर रुका जहा पर बाजारवासियों ने निधि पटेल को फूल मालाओं से लाद दिया। इस दौरान भारत माता की जय के नारे लगाए गए। इसके बाद जुलूस पचेवरा गांव स्थित उनके आवास पर पहुंचा जहा पहले से ही इंतजार में सैकड़ो लोग मौजूद थे। वहां निधि पटेल को बधाई देने के लिये लोग आतुर दिखे। इस अवसर पर ई. राजबहादुर सिंह, विकास सिंह पटेल, गिरिजा प्रसाद सिंह, राम प्रसाद आदि उपस्थित रहे।