{"_id":"59a1c75a4f1c1bed1d8b48f4","slug":"161503774554-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिटी मजिस्ट्रेट ने मंडलीय व महिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिटी मजिस्ट्रेट ने मंडलीय व महिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर मजिस्ट्रेट ने शनिवार की देर रात जिला व जिला महिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जाना। महिला चिकित्सालय में दो महिला डाक्टर व एक स्टाफ नर्स गायब मिलने पर उनके विरुद्घ कार्रवाई करने की बात कही। कहा कि कर्मचारी व अन्य लोग सुधर जाए अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र प्रताप मिश्र ने जिला महिला चिकित्सालय में निरीक्षण के दौरान एक महिला डाक्टर फरहा जैदी व स्टाफ नर्स चंद्रकला को गायब पाया। उनको अनुपस्थित करते हुए उनके विरुद्घ कार्रवाई करने के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट देने को कहा। वहीं बच्चों के आसीयू में महिला डाक्टर मृदुला जायसवाल की ड्यूटी थी लेकिन वह अपने ड्यूटी पर नहीं मिली।
00
फार्मेसिस्टों ने सौपा ज्ञापन
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन ने शनिवार को मुख्य चिकित्साधिकारी को 14 सूत्री मांग पत्र सौपा। उन्होंने सीएमओ के माध्यम से मांग पत्र मुख्यमंत्री को भेजने का अनुरोध किया। इस दौरान एसबी सिंह, आदिल रशीद, शम्भूनाथ मिश्रा, राजेश पांडे, आनंद सिंह, अशोक दूबे, विजय सिंह आदि फार्मेसिस्ट रहे।