फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   कांग्रेसियों ने हर्षोल्लास के साथ मनाई पं. कमला पति त्रिपाठी की जयंती

कांग्रेसियों ने हर्षोल्लास के साथ मनाई पं. कमला पति त्रिपाठी की जयंती

Sun, 27 Aug 2017 12:38 AM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने हर्षोल्लास के साथ मनाई पं. कमला पति त्रिपाठी की जयंती

विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर के आवास विकास कालोनी स्थित पार्क में पं. कमला पति त्रिपाठी की जयंती शनिवार को शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने उनके मूर्ति पर पुष्प अर्पित करके नमन किया। गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि पं. कमला पति त्रिपाठी पूर्वांचल के विकास पुरूष थे। उन्होंने पूरे देश में विकास की लौ जलाई थी। शहर महासचिव अर्चना चौबे ने कहा कि पं. कमला पति त्रिपाठी गरीबों के लिए मसीहा थे। उन्होंने कहा कि वह जीवन के अंतिम समय तक कांग्रेस के साथ जुड़े रहे। आम नागरिकों के लिए वह सहज उपलब्ध रहे। उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों के लिए पूर्वांचल के लोग उन्हें भूल नहीं सकते। कार्यक्रम की अध्यक्षता अब्दुल वाहिद ने की। इस दौरान राजेंद्र विश्वकर्मा, राजन निषाद, छविनाथ, कपूर चंद, किसन, बाबी विश्वेर्मा, हाजीरोज मुहम्मद, चंद्रेश दीक्षित, लक्ष्मण कसेरा, संजय यादव, जुग्गी लाल, शिबू पांडे आदि रहे। उधर जिला कांग्रेस कमेटी ने भी आवास विकास कालोनी में पहुंकर पं. कमला पति त्रिपाठी का 112 वीं जयंती मनाई। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दीप चंद जैन ने उनके मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनके जीवनी पर प्रकाश डाला। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष भगौती प्रसाद चौधरी ने पं. कमला पति त्रिपाठी को श्रद्घांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर अमिताभ पांडे, संतोष कुमार ओमर, कृष्णा जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed