फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल का सांसद आदर्श गांव में फूंका पुतला

केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल का सांसद आदर्श गांव में फूंका पुतला

Sun, 13 Aug 2017 12:28 AM IST
Updated Sun, 13 Aug 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल का सांसद आदर्श गांव में फूंका पुतला
विज्ञापन

हलिया। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री एवं मिर्जापुर सांसद अनुप्रिया पटेल पर वादाखिलाफी तथा विकास कार्यों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाते हुए सांसद आदर्श गांव ददरी के केवटान बस्ती लोगों ने शनिवार की शाम पांच बजे रीवा मिर्जापुर मार्ग पर नर्सरी मोड़ के पास पुतला दहन किया। इस दौरान लोगों ने कहा कि सांसद द्वारा क्षेत्र में विकास कार्यों की अनदेखी की जा रही है। लोगों की मूलभूत जरूरतों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिगना के बाद सांसद अनुप्रिया पटेल के गोद लिए गए गांव ददरी के लोगों का विकास कार्य न होने से शनिवार को गुस्सा फूट पड़ा। नाराज लोगों ने कहा कि शाम पांच बजे मिर्जापुर रीवा मार्ग पर नर्सरी मोड़ के पास केंद्रीय राज्यमंत्री व जनपद की सांसद अनुप्रिया पटेल का पुतला जला कर अपना विरोध जताया। कहा कि गांव तथा अन्य संपर्क मार्गो की हालत अन्यंत खस्ता है, लेकिन आजतक सांसद द्वारा इन गंभीर समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया गया। जिससे जनपद के साथ साथ बाहर के लोगों का जर्जर सड़कों पर आना जाना कष्ट दायक हो गया है। लोगों को जहां हलिया से मिर्जापुर जाने में ढाई घंटे का समय लगता है वहीं समय सड़कों पर बड़े बड़े गडढे होने के चलते पांच से छह घंटे लग रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि सांसद अपने वादों पर खरी नहीं उतर पा रही हैं। इसलिए लोगों की उनके प्रति राजनैतिक सहानभूति समाप्त होती जा रही है। कहा कि बीजेपी की सरकार केंद्र व राज्य में होने के बावजूद प्रदेश व देश का विकास नहीं कर पा रही है, जबकि सरकार में नहीं रहने पर बड़े बड़े वादे व दावे कर रही है। जैसे ही सरकार में आई शांत हो गई। इस अवसर पर नर्सरी मोड़ पर केवटान बस्ती समेत आसपास के दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed