फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   16 buildings of the city are on the verge of falling

गिरने के कगार पर हैं नगर के 16 भवन

Fri, 27 May 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर।
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर। Updated Fri, 27 May 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
16 buildings of the city are on the verge of falling
नगर के ओलियर घाट पर स्थित जर्जर भवन, जो नगर पालिका कार्यालय के समीप ही स्थित है। - फोटो : mirzapur
अब गिरा कि तब गिरा, जी हां प्राचीन शहर मिर्जापुर में वर्षों पुराने कई मकानों की यही हालत है। बारिश शुरु होने के पूर्व जर्जर भवनों का आकलन करने में नगरपालिका जुट गया है। इससे समय रहते मकान मालिकों को नोटिस भेज कर जर्जर भवनों को गिराया जा सके।
विज्ञापन


16 मकान मालिकोें को नोटिस जारी किया गया है। वहीं नगर में किराये के भवनों में रहने वाले किरायेदार जर्जर भवनों को जमींदोज करने में बाधक बन रहे हैं, जिससे जर्जर भवनों के ढहने का भय हमेशा सताता   रहता है। 
विज्ञापन



जिले में विगत कई दिनों से तेज आंधी के साथ बारिश हो रही है। अंाधी और बारिश शुरु होते ही जर्जर भवनों के गिरने का भय बना रहता है। नगर पालिका परिषद मिर्जापुर द्वारा जर्जर भवनों को गिराने के लिए उचित कदम नहीं उठाया जा रहा है। जिससे जर्जर भवनों के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। पालिका द्वारा प्रति वर्ष मकानों का आंकलन करके अपनी जिम्मेदारी से इतिश्री कर ली जाती है। वहीं जर्जर भवनों को जमींदोज करने में किरायेदार बाधक बनते हैं। पालिका द्वारा वर्ष 2014-15 में 10 तथा वर्ष 2015-16 में 16 मकान मालिकोें को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्ष 2015-16 में खजांची चौराहा में तीन, चेतगंज में दो, त्रिमोहानी जंगीघाट में एक, वासलीगंज शेर खां की गली में एक, इमली महादेव में एक, रानीबाग में एक, मकरीखोह में एक, गनेशगंज में एक, घंटाघर में एक जर्जर मकान को चिन्हित किया गया है। साथ ही बारिश शुरु होने के पूर्व ही वर्ष 2016-17 में मकान मालिकों का सर्वे शुरु हो गया है।


 
नगर के निवासी डा. अंसार अहमद ने कहा कि जर्जर भवनों की मरम्मत के प्रति मकान मालिक चिंतित नहीं हैं, जिससे आवागमन के समय राहगीरों को परेशानी होती है। वहीं रामेश्वर त्रिपाठी ने कहा कि नगर में जर्जर भवनों को गिराने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। मुलायम यादव ने कहा कि जर्जर भवनों के कारण आसपास के भवनों में रहने वाले लोगों को खतरा बना रहता है। घनश्याम गुप्ता ने कहा कि कई भवनों की हालत काफी खराब है, मरम्मत के अभाव में जर्जर हो चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed