{"_id":"5cfab2d3bdec22072e6f9859","slug":"155993364419-mirzapur-news110","type":"story","status":"publish","title_hn":"भू- राजस्व की कम वसूली पर डीएम ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भू- राजस्व की कम वसूली पर डीएम ने जताई नाराजगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को कर- करेत्तर एवं राजस्व वसूली की बैठक में राजस्व वसूली की प्रगति की समीक्षा के दौरान डीएम अनुराग पटेल ने भू- राजस्व में 15 फीसद के सापेक्ष महज पांच फीसद की वसूली पर नाराजगी जताई। उन्होंने वसूली बढ़ाने का निर्देश दिया।
इसी प्रकार स्टांप एवं पंजीयन में 75 प्रतिशत, आबकारी में 82 प्रतिशत की वसूली के साथ परिवहन की वसूली बढ़ाने को कहा। जिला आबकारी अधिकारी से डीएम ने कहा कि वे अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाएं। नगर पालिकाओं की वसूली पर नाराजगी जताई गई। नगर पालिका मिर्जापुर में 95 फीसद, चुनार 84 फीसद, अहरौरा 71 फीसद व कछवां नगर पालिका में 97 फीसद की वसूली को और बढ़ाने को कहा गया। मुख्यमंत्री पोर्टल पर व जिलाधिकारी स्तर से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में 22 मामले लंबित होने पर निस्तारण में तेजी लाने को कहा गया। तहसीलदारों से कहा गया कि वे वसूली करें चाहे आरसी जारी हो। बड़े बकाएदार यदि भुगतान न करें तो उनको पकड़ा जाए। बैठक में वादो के निस्तारण में भी तेजी लाने का निर्देश दिया गया। भूमि की पैमाइश व भूमाफियाओं को चिन्हित करने को कहा गया। आम आदमी बीमा योजना, किसान बीमा योजना आदि की प्रगति की समीक्षा की गई। एडीएम यूपी सिंह, एसडीएम सदर गौरव श्रीवास्तव, आशुतोष दुबे आदि थे।