फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   SAP inspected surprise check in Jigana police station varanasi

एसपी ने जिगना थाने का किया औचक निरीक्षण

Wed, 29 May 2019 12:28 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 29 May 2019 12:28 PM IST
विज्ञापन
SAP inspected  surprise check in Jigana police station varanasi
सांकेतिक तस्वीर

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के जिगना क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने मंगलवार की दोपहर में जिगना थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान थाना कार्यालय और अभिलेखों को चेक किया। इसके बाद शस्त्रागार, मालखाना, बाथरूम, कम्प्यूटर कक्ष, बन्दीगृह आदि का भी निरीक्षण किया।

विज्ञापन


थाना कार्यालय के निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षकने थाने पर रखे गए अभिलेखों को चेक किया। अभिलेखों का अद्यावधिक कराए जाने का निर्देश दिया। एसपी ने थाने की साफ-सफाई का निर्देश प्रभारी निरीक्षक को दिया।
विज्ञापन


एसपी ने कहाकि अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाए। गश्त में लापरवाही न बरते का निर्देश दिया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक जिगना मनोज कुमार पाण्डेय, पीआरओ पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह, वरिष्ठ उप निरीक्षक विजय प्रकाश यादव के अलावा उपनिरीक्षक, कार्यालय के प्रधान लिपिक, सहायक लिपिक व थाना जिगना के पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed