फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   बीडीओ ने 55 ग्राम पंचायतों को जारी किया नोटिस

बीडीओ ने 55 ग्राम पंचायतों को जारी किया नोटिस

Wed, 29 May 2019 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
बीडीओ ने 55 ग्राम पंचायतों को जारी किया नोटिस

विज्ञापन
चुनार। नरायनपुर के खंड विकास अधिकारी ने 55 ग्राम पंचायतों को नोटिस जारी कर मनरेगा के तहत हो रहे कार्यों को 15 जून तक पूरा करने का निर्देश दिया है।
ब्लाक में राज्य वित्त एवं चौदहवें वित्त आयोग के अंतर्गत मनरेगा के तहत कराये जाने वाले कार्य की गति धीमी होने व छह ग्राम पंचायत में कार्य की प्रगति शून्य होने पर यह कार्रवाई की गई। ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को लेकर सख्त हुए जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में खंड विकास अधिकारी दिनेश प्रताप सिंह ने मंगलवार को बगही, बरीजीवनपुर, भौरही, फत्तेपुर, सझौली, काशीपुर आदि प्रगति शून्य ग्राम पंचायतों को नोटिस जारी किया है। इन ग्राम पंचायतों में एक अप्रैल 2019 से अब तक मनरेगा के तहत कोई भी विकास कार्य नहीं कराया गया। जिसके कारण यह ग्राम पंचायते प्रगति शून्य ग्राम पंचायत की श्रेणी में हैं। खंड विकास अधिकारी ने कहा है कि यदि दिये गये निर्धारित समय पर इन ग्राम पंचायतों में कार्य नहीं कराया गया तो पंचायती राज्य एक्ट की धारा 95 जी के तहत कार्रवाई कराते हुए वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार को सीज कराते हुए एवं वित्तीय कार्यो के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया जायेगा। जिसके लिए व्यक्तिगत रूप से ग्राम प्रधान स्वयं उत्तरदायी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed