{"_id":"5b69edf14f1c1b61508b79b5","slug":"151533668849-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसंदेश यात्रा को लेकर सपाईयों ने कसी कमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनसंदेश यात्रा को लेकर सपाईयों ने कसी कमर
Updated Wed, 08 Aug 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी कोर कमेटी की बैठक जिलाध्यक्ष आशीष यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को आयेेजित की गई। बैठक में नौ से 18 अगस्त तक आयोजित होने वाले साईकिल जनसंदेश यात्रा को अंतिमरुप प्रदान किया गया।
कोर कमेटी की बैठक को संबोधित करते जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने कहा कि प्रदेश में अराजकता का बोलबाला कायम है। हत्या, लूट, डकैती, बलात्कार जैसी घटनाओं में बाढ़ सी आ गई है। उन्होंने कहा कि जिले में स्वच्छ भारत अभियान के नाम पर आए सरकारी धन का बंदरबाट किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिले में विकास के नाम पर एक ईट भी नहीं रखी गई। सपा के रखे गए विकास के नींव पर फीता काट अपना पीठ थपथपाया जा रहा है। कहा कि प्रदेश की जनता सपा व भाजपा के कार्यकाल में अंतर को भलिभांति समझ रही है। समय आने पर इसका जबाब देगी। बैठक में कृपाशंकर यादव, मो जामिन, स्वामीशरण दुबे, राजू चौबे, आकाश यादव, अनुराग तिवारी, अभिषेक यादव, जगदीश्वर सिंह, नवीन यादव, पंकज दुबे, इम्तियाज खान, आनन्द बिन्द, अनिल यादव, उमा यादव, दिनेश यादव आदि मौजूद रहे।