फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में लड़कों ने मारी बाजी

सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में लड़कों ने मारी बाजी

Wed, 30 May 2018 12:44 AM IST
Updated Wed, 30 May 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में लड़कों ने मारी बाजी
मिर्जापुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं की परीक्षा में इस बार लड़कों ने बाजी मारी। लायंस स्कूल के छात्र-छात्राओं का दबदबा रहा। लायंस स्कूल के छात्र व स्काउट गाइड आयुक्त कमलेश द्विवेदी के पुत्र सौम्य द्विवेदी और सेंट जेवियर्स स्कूल के अगम कपिल ने संयुक्त रूप से 95.6 प्रतिशत अंकों के साथ जिले के टॉपर बने। वहीं कछवां क्रिश्चियन स्कूल माधवी सिंह 95.3 दूसरे स्थान पर रहीं जबकि लायंस स्कूल की प्रज्ञा त्रिपाठी 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल की शिवि मेहरोत्रा ने 95 प्रतिशत अंक पाकर जिले में तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

लायंस स्कूल के प्रधानाचार्य डा. एनके पांडेय ने बताया कि प्रयास द्विवेदी और स्तुति पांडेय 94.2, आदर्श गुप्ता 93.8, हर्षिता अग्रवाल और वाचस्पति दुबे 93.4, आकांक्षा त्रिपाठी और जयश्री शुक्ला 93.2, श्रृष्टि कुशवाहा 93, विट्ठल कुमार, कुलदीप सिंह और वैभव सिंह 92.8, रोशन सिंह 92.6, संदली श्रीवास्तव 92.4, शंभवी कसेरा 92.2, कीर्ति पांडेय 92, आयुष राज पटेल व युसूफ रहमान ने 91.8 फीसदी अंक प्राप्त किया। इसी प्रकार उज्जवल कसेरा 91.6, अहमद रजा 91.4, दीपिका निगम और आरुषि श्रीवास्तव 90.8, मयंक सिंह और अकंश दुबे 90.6, नवनीत मिश्र 90.4 और आशी नैयर 90.2 प्रतिशत अंक पाकर जिले व स्कूल को गौरवान्वित किया। चीफ एक्जीक्यूटिव विश्वनाथ प्रसाद अग्रवाल तथा प्रधानाचार्य डा. एनके पांडेय और उप प्रधानाचार्य रीतू भारद्वाज ने सफल छात्रों को मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन

सेंट जेवियर स्कूल के प्रथम केसरी 94, हर्ष मालवीय 92, खुशी चौरसिया 91, वैष्णवी सोनी और कृतिका गुप्ता ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। प्रधानाचार्य प्रशांत जायसवाल ने इन बच्चों को मिठाई खिलाकर बधाई दी। कहा कि छात्रों और शिक्षकों के कठिन परिश्रम और लगन से परीक्षा परिणाम बेहतर आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्धमान पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या निशी श्रीवास्तव ने बताया कि आशुतोष पांडेय 94.6, आकांक्षा द्विवेदी 93.1 तथा श्रुति यादव, रीतिका केशरवानी 90.3, वात्सल्य उमर 88.6, प्रशांत मौर्य 88.1 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। डायरेक्टर अश्वनी जैन ने सफल छात्रों को बधाई दी।
एसएन पब्लिक स्कूल एंड हास्टल के डायरेक्टर राजेश सिंह ने बताया कि अनुभव सिंह और उत्कर्ष द्विवेदी 93.2, फरीन खान 92.6, संदीप कुमार 91.6, उत्कर्ष मिश्रा और हर्ष सिंह 91, आंचल अग्रहरि 90.4 और आयुष प्रजापति 90 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय का नाम रौशन किया। उन्होंने कहा कि यह सफलता छात्रों की कड़ी मेहनत और शिक्षकों के प्रयास से मिली है।
डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर अमरदीप सिंह ने बताया कि सेेमन अंशुमन 92.2, समर्थ झुनझुन वाला 91.6, खुशी अग्रवाल 91.2, श्रुति अग्रवाल 90.8, कल्ली ओझा ने 90 प्रतिशत अंकों पाकर स्कूल का नाम रौशन किया। डायरेक्टर और प्रधानाचार्या कंचन श्रीवास्तव ने छात्रों की सफलता पर बधाई दी।
विंध्यवासिनी पब्लिक स्कूल के वाइस प्रेसिडेंट अखिलेश मिश्र ने बताया कि स्वर्णिमा सिंह 91.8, राम अचल 91.4, आदित्य वर्मा 90, सौम्या पांडेय 87.8, श्रृष्टि तिवारी 87.6, निगम त्रिपाठी ने अंक पाकर विद्यालय का मान बढ़ाया। शेमफोर्ड स्कूल की प्रधानाचार्या सुपर्णा सिन्हा ने बताया कि गिरीश कोठारी 94.6, अलफीया अंसारी 93.2, ख्याति सिंह 90, अखिलेश मिश्र 87.6, अभिषेक मिश्रा 87.6, हर्ष यादव 86.8, अंचल मौर्य और दिव्यांशु पांडेय ने 86.4 अंक प्राप्त किया।

कछवां क्रिश्चियन स्कूल की माधवी सिंह ने 95.3 प्रतिशत अंक पाकर मान बढ़ाया। वहीं सुदीप राजहर्ष 93, रोशन सिंह 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। तिसुही स्थित जेएसजीएस पब्लिक स्कूल के बच्चों ने भी सीबीएसई परीक्षा में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। प्रबंधक जगदीश सिंह पटेल ने बताया कि करमवीर सिंह 86.8, जान्हवी 86.6, अमन केशरवानी और अविनाश मौर्य 86.4 अंक पाकर विद्यालय को गौरवान्वित किया। विकास खंड कोन स्थित जयदीप पब्लिक स्कूल के बच्चे अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण हुए। प्रबंधक शशिकांत मिश्र और गिरीश मिश्र ने मिठाई खिलाकर बधाई दिया। चुनार के नागरपुर में स्थित डा. सविता मेमोरियल ग्लोबल एकेडमी के शिक्षक छात्र छात्राओं एवं अभिभावकों में खुशियां छा गई। स्कूल के अनुभव सिंह 90.8, प्रशांत सिंह 89.6, श्रेया सिंह 88.5, ईशा सिंह 88.3 तथा आशुतोष सिंह 86.8 प्रतिशत अंक प्राप्त स्कूल का सम्मान बढाया। प्रिंसिपल डा. वछेदप्रकाश ने छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसी क्रम में लोवर लाइन स्थित संत थॉमस स्कूल की छात्रा रिया 94.3, अश्मिता सिंह 92.5, नितिन कुमार 91.7 व आकाश मौर्या ने 90.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया। बच्चों के इस सफलता पर प्रिंसिपल फादर मेल्विन डिसूजा ने उन्हें बधाई दी। हलिया स्थित अंबिका देवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पवारी कला के प्रधानाचार्य डा. आरके तिवारी ने बताया कि नीतेश दुबे 88.4, आकाश बाबू 86, अमितेश पुंज 84 प्रतिशत अंक प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed