फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   गांवों में हो रहा पशुओं का टीकाकरण

गांवों में हो रहा पशुओं का टीकाकरण

Thu, 24 May 2018 12:44 AM IST
Updated Thu, 24 May 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
गांवों में हो रहा पशुओं का टीकाकरण
क्षेत्र में गला घोटू रोग की रोकथाम के लिए विशेष टीकाकरण अभियान चल रहा है। पशु चिकित्सक पशुपालकों के घर घर पहुंचकर टीकाकरण कर रहे हैं। गर्मी में नियमित टीकाकरण किया जा रहा है। पशु चिकित्सा अधिकारी डा. ईश्वरदेव नारायण चतुर्वेदी ने बताया कि लालगंज विकास खंड के प्रत्येक गांव में पशुओं के सुरक्षा के लिए टीकाकरण किया जाएगा। शुरुआती दौर में चार गांव के 1190 पशुओं का टीकाकरण किया गया है। गलाघोटू का टीकाकरण करके बरसात के पहले इस अभियान को सफल बनाया जाएगा। टीम में जगदंबा प्रसाद सिंह, कमाल अहमद, विनोद दूबे, राकेश कुमार, सतीश द्वारा नि:शुल्क टीकाकरण किया जा रहा है। इसके पूर्व 185 राजस्व गांव में खुरपका मुंहपका का टीकाकरण 54 हजार पशुओं का किया गया था। पशु चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि बरसात के पूर्व सभी पशुपालक टीकाकरण अवश्य करा लें ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed