{"_id":"5ad8d9c64f1c1b81028b5670","slug":"151524160966-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम स्वराज अभियान से बदलेगी गांवों की तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम स्वराज अभियान से बदलेगी गांवों की तस्वीर
Updated Thu, 19 Apr 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
शौचालय का उद्घाटन करते मड़िहान विधायक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजगढ़। ग्राम स्वराज अभियान के तहत स्वच्छ भारत दिवस पर विकास खंड राजगढ़ के ग्राम पंचायत राजापुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मड़िहान विधायक रामशंकर सिंह पटेल ने कहा कि ग्राम स्वराज अभियान से गांवों की तस्वीर बदलेगी साथ ही चतुर्दिक विकास होगा। मड़िहान विधायक ने गड्ढा खोदो अभियान की शुरुआत भी की। साथ ही स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत बने शौचालय का फीता काटकर उद्घाटन भी किया।
उन्होंने कहा कि ग्राम स्वराज अभियान के तहत पंचायती राज संस्थाओं को सुदृढ़ करना, सामाजिक समरसता को बढ़ावा, ग्रामीण क्षेत्र के गरीब परिवारों तक पहुंच बनाना, किसानों की आय दोगुनी करने, आजीविका के अवसर बढ़ाने और स्वच्छता जैसे राष्ट्रीय प्राथमिकता के कार्यक्रम पर विशेष ध्यान देने, एवं गांव को खुले में शौच मुक्त बनाने पर विशेष बल दिया जा रहा है। मड़िहान विधायक ने ग्रामीणों को व्यक्तिगत एवं सामूहिक स्वच्छता अपना कर स्वस्थ रहने का प्रभावी संदेश दिया विशेष रूप से बच्चों को देश का भविष्य बताते हुए इन्हें स्वस्थ रखने पर बल दिया। खंड विकास अधिकारी रामचंद्र राम ने विकास कार्यों की जानकारी देते हुए ग्रामीणों को स्वच्छता का महत्व बताया। सहायक विकास अधिकारी पंचायत राजेश कुमार सिंह द्वारा ग्रामीणों को स्वच्छता कार्यक्रम के विभिन्न आयामों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में खंड प्रेरक विशाल श्रीवास्तव, दिव्या सिंह एवं सचिव राजेंद्र प्रसाद शामिल रहे।