{"_id":"5a36c1664f1c1b6a678c2604","slug":"151513537894-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों की मनोहारी प्रस्तुति पर झूमे श्रोता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों की मनोहारी प्रस्तुति पर झूमे श्रोता
Updated Mon, 18 Dec 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कछवां। कछवां क्रिश्चियन स्कूल में क्रिसमस कार्यक्रम धूमधाम के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से लोगों को कायल कर दिया। प्रभु यीशु के जन्म पर नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई। सोनाली, श्रेया, अल्का, प्रिया ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया ।
बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से समां बांध दिया। दर्शक और अतिथि बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति पर तालियों से बच्चों की हौसला अफजाई करते रहे। मुख्य अतिथि केनेथ छेत्री ने बच्चों को प्रभू यीशू के जीवन से जुड़े कई रोचक प्रसंगों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताओं में सहभागिता से ही प्रतिभाओं में निखार आता है। बाल उम्र से ही प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने की ललक बच्चों को बड़े होने तक एक महान कलाकार, वैज्ञानिक व अन्य रूप में विकसित कर सकती है। इसलिए मां-बाप को भी चाहिए कि वह अपने बच्चों की प्रतिभा को दबने नही दें बल्कि उनको पहचान कर उन्हें निखारने के लिए बच्चों का सहयोग करें। कार्यक्रम में चेयरमैन पीके यादव(पंधारी) ने भी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। मुख्य अतिथि केनेक छेत्री व कछवां चेयरमैन पीके यादव (पंधारी) ने बच्चों को पुरस्कृत किया। मौके पर प्रधानाचार्य युशूरत्नम ,दिनेश सरोज,केके उपाध्याय, नागमणि, अंजला दीप, रोनेल्ड राजीव आदि अध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन