फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   गंगा का जलस्तर देख किसान खेती से कर रहे किनारा

गंगा का जलस्तर देख किसान खेती से कर रहे किनारा

Fri, 14 Jul 2017 01:23 AM IST
Updated Fri, 14 Jul 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
गंगा का जलस्तर देख किसान खेती से कर रहे किनारा
मिर्जापुर। गंगा का बढ़ता जलस्तर देख तटवर्ती इलाकों के किसानों को बाढ़ की चिंता सताने लगी है। उन्हें डर है कि अगर बाढ़ आई तो बोई गई फसल बर्बाद हो जाएगी। यही वजह है कि बाढ़ की आशंका से भयभीत तटवर्ती इलाकों के किसान खेती करने से परहेज कर रहे हैं। जिले के छानबे, कोन, पहाड़ी, सीखड़ व चुनार क्षेत्र में गंगा के किनारे बसे इलाके के किसान भयभीत हैं।
विज्ञापन

पड़री क्षेत्र के गंगा के तटवर्ती इलाके के किसानों ने बाढ़ के भय से खेती से किनारा कर लिया है। क्षेत्र के पकरी के पुरा, चंडिका, गरथौली, सरैंया, कठिनई, नान्हूपुर, धर्मदेवा, छटहां, अकसौली, चौहानपट्टी, बेदौली, छीतमपट्टी आदि गांवों के किसानों ने इस बार मूंग, अरहर, बाजरा, तिल, मक्का और सब्जियों की खेती करने से मुंह फेर लिया है। किसान रामलाल, हौसिला प्रसाद, रामबली सिंह, राकेश पांडेय, मकबूल आलम का कहना है कि बाढ़ व कटान से हमेशा तटवर्ती इलाके के लोग परेशान रहते हैं, लेकिन स्थायी रूप से कटान रोकने का इंतजाम नहीं किया गया। छानबे संवाददाता अनुसार क्षेत्र के चेहरा, देवरी मुतलिके गौराबजटा, काशी सरपत्ती, हरगढ़, गोगांव, खैरा, नगवासी, परमानपुर, डंगहर, निफरा, जोपा, बबुरा, अकोढ़ी, महरौड़ा, देवरी, अरगी सरपत्ती, बिरोही, भटेवरा, कठवईयां, नौगांव, रैपुरी, बिरौरा, गोड़सर पांडेय आदि गांवों के किसान गंगा के बढ़ते जलस्तर को देख नदी किनारे खेतों में बुआई नहीं की हैं। यहां किसानों का कहना है कि बाढ़ से हर साल उनकी फसलें नष्ट हो जाती हैं और अपेक्षित क्षतिपूर्ति नहीं मिलती है। खाद-बीज के अलावा अन्य लागत डूब जाती है और मेहनत बर्बाद हो जाता है। कोन, सीखड़, चुनार, नरायनपुर ब्लॉक के तटवर्तीय इलाके के किसानों ने भी खेती न करने का मन बना लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed