{"_id":"675dd39439cc018ddd047144","slug":"151-couples-took-seven-vows-in-chief-ministers-mass-marriage-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-126664-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 151 जोड़ों ने लिए सात फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 151 जोड़ों ने लिए सात फेरे
विज्ञापन
पटेहरा। जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में शनिवार को 153 जोड़े शादी के बंधन में बंध गए। प्रशासनिक अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों की मौजूदगी में 151 जोड़ों ने अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए। अल्पसंख्यक समुदाय के दो जोड़ों की निकाह पढ़वाकर शादी कराई गई।
सामूहिक विवाह में सरकार की ओर से हर जोड़े को वधू के खाते में 35 हजार रुपये नकद तथा 16 हजार रुपये के कपड़े, चांदी की बिछिया, पायल, स्टील के डिनर सेट, प्रेशर कूकर, ट्राॅली बैग आदि दिए गए। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बताया मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के लिए 161 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। उनमें से 153 जोड़े सामूहिक विवाह में शामिल हुए। उन्हें सामग्री के साथ प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। उन्होंने बताया धनराशि लाभार्थी के खाते में जल्दी ही भेजी जाएगी। काशी से आए पं. निरंजन मिश्र आचार्य के साथ 11 अन्य विद्वानों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विवाह की प्रक्रिया पूरी कराई। इसी प्रकार अल्पसंख्यक समुदाय के जोड़ों के निकाह में रामपुर, पटेहरा से आए काजी वकारी वाजिद अली ने निकाह पढ़वाकर शादी कराई। सामूहिक विवाह में कुल 46 मंडप बनाए गए थे। जिसमें दो सामान्य, दो अल्पसंख्यक, 31 पिछड़ी के अलावा 118 अनुसूचित जाति के जोड़ों की शादी हुई। एक दिव्यांग जोड़े का भी विवाह कराया गया। विवाह के पश्चात मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्र, मझवां विधायक शुचिष्मिता मौर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कनौजिया, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, सीडीओ विशाल कुमार, मिर्जापुर नगर पालिका के अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी आदि ने सभी जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया। इस दौरान समाज कल्याण अधिकारी त्रिनेत्र कुमार सिंह, बीडीओ विजय शंकर त्रिपाठी, एडीओ समाज कल्याण विकास शुक्ला आदि मौजूद रहे।