फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   पेयजल समस्या का समाधान अधिकारी प्रमुखता से करें: प्रमुख सचिव

पेयजल समस्या का समाधान अधिकारी प्रमुखता से करें: प्रमुख सचिव

Mon, 30 Apr 2018 12:32 AM IST
Updated Mon, 30 Apr 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
पेयजल समस्या का समाधान अधिकारी प्रमुखता से करें: प्रमुख सचिव
मिर्जापुर। प्रदेश के मुख्य सचिव राजीव कुमार ने रविवार को पथरहिया स्थित मंडलायुक्त कार्यालय स्थित सभागार में विंध्याचल मंडल के विकास कार्यो की समीक्षा की। उन्होंने पेयजल, खाद्यान्न वितरण, अग्निकांड, दैवीय आपदा, सिंचाई जैसे महत्वपूर्ण कार्यो को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने आई.जी.आर.एस. पोर्टल सम्पूर्ण समाधान दिवसों के साथ ही जन प्रतिनिधियों के द्वारा उठाये गये समस्याओं को समय के साथ निस्तारण करने को कहा।
विज्ञापन

मुख्य सचिव ने कहा कि मंडल के तीनों जनपदों में विगत तीन माह से खाद्यान्न न उठाने वाले कार्डधारको को चिन्हिंत करते हुए उनके राशन कार्ड समाप्त किये जाय। पेयजल समस्या को गंभीरता के साथ लेते हुए उन्होंने समाधान कराने हेतु क्रियान्वित पाइप लाइन योजना को यथाशीघ्र पूूर्ण कराकर आगामी 15 मई तक क्रियाशील कराते हुए पानी उपलब्ध कराए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि फसल बीमा योजन्तर्गत आच्छादित किसानों को उनके मुआवजे का नियमानुसार भुगतान कराए जाने के लिए जिलाधिकारी व कृषि अधिकारी अभियान चलाए। मुख्य सचिव ने आई.जी.आर.एस. पोर्टल सम्पूर्ण समाधान दिवसों, शासन के संदर्भित अथवा जन प्रतिनिधियों द्वारा उठाए गये मामलों को गंभीरता से लेते हुए समयबद्घ तरीके से निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने नगरीय क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को नियमानुसार आवास उपलब्ध कराए जाने को कहा। जनपद सोनभद्र में सोन पम्प कैनाल तथा कनहर परियोजना को पूरी क्षमता के साथ चलाये जाय जिससे सिंचाई के लिए किसानों को समस्याओं का सामना न करना पड़े। मुख्य सचिव ने संभावित सूखे के दृष्टिगत व्यक्तियों को रोजगार कराए जाने पर बल दिया। जिससे लोगों को समस्याओं से न जूझना पड़े। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आगामी फसलों के सीजन को देखते हुए क्षतिग्रस्त नहरों व माइनरों की साफ-सफाई व मरम्मत कराए जाय। मुख्य सचिव ने सोनभद्र के इन्ट्रीगेटेड परियोजना को छह माह में पूर्ण कराए जाने का संबधित अधीक्षण अभियंता को निर्देशित किया। मीरजापुर व सोनभद्र में चयनीत ग्राम स्वराज अभियान योजनान्तर्गत गांवों व दूरस्थ इलाकों व प्रमुख बाजारों में सोलर लाइट की व्यवस्था कराते हुए प्रकाश व्यवस्था चुस्त व दुरूस्त बनाया जाय। बैठक के दौरान आयुक्त विंध्याचल मंडल मुरली मनोहर लाल ने बताया कि जनपद भदोही में 19 करोड़ 24 लाख रूपये की लागत से निर्माणाधीन दो सौ शैया वाले मातृ एवं शिशु चिकित्सालय में अस्सी फीसदी कार्य पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि शिघ्र ही कार्य पूर्ण कराते हुए विभाग को स्थानान्तरित कर दी जायेगी। समीक्षा बैठक से पूर्व मुख्य सचिव ने आये जन प्रतिनिधियों से मुलाकात की। समीक्षा बैठक में प्रमुख सचिव उर्जा आलोक कुमार, प्रमुख् सचिव खाद्य एवं रसद निवेदिता शुक्ला, सचिव राजस्व एवं राहत संजय कुमार, सिंचाई विभाग, समाज कल्याण, स्वास्थ्य एवं अन्य संबधित सचिवगण व मीरजापुर जिलाधिकारी अनुराग अग्रवाल, सोनभद्र अमित कुमार सिंह व भदोही जिलाधिकारी राजेन्द्र प्रसाद के अलावा भदोही सांसद वीरेन्द्र कुमार सिंह मस्त, नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्र, मझवां विधायक सुचिश्मिता मौर्य, मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, छानबे विधायक राहुल प्रकाश कोल के अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष बालेन्दुमणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed