{"_id":"5a3809854f1c1bc5668b5d39","slug":"141513621893-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुपोषण मुक्त जिला बनाने का जन ले संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुपोषण मुक्त जिला बनाने का जन ले संकल्प
Updated Tue, 19 Dec 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के आरंभ पर कुपोषण का नामोनिशान मिटाने का संकल्प लिया गया। सप्ताह के तहत जिला मुख्यालय पर विभिन्न विभागों की ओर से लगे स्टाल का उद्घाटन प्रभारी जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि कुपोषण की समस्या का हल करने के लिए जागरूकता जरूरी है। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों पर स्वच्छता, पोषण आदि की जानकारी दी जाएगी।
उन्होंने जिले को कुपोषण मुक्त बनाने और स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए जागरूकता जरूरी है। जनमानस के सहयोग बिना अभियान को सफल नहीं बनाया जा सकता है। राष्ट्रीय पोषण सप्ताह महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के खाद्य और पोषण बोर्ड की ओर से आयोजित किया जा रहा है। पोषण सप्ताह मनाने का मकसद लोगों को पोषण का महत्व बताना है। पोषण बच्चों के विकास के लिए जरूरी है। इसके लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। एडीएम विजय बहादुर, जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रमोद सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी बालेशधर द्विवेदी मौजूद रहे। शिविर में शौचालय के इस्तेमाल और सेनेटरी नैपकीन के उपयोग की जानकारी दी गई। प्रबंधक अरूण मिश्रा, सुभद्रा सिंह, बीसी मनीष पांडेय, विवेक मौर्य, चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, ममता मौर्य, अर्चना ने स्टाल संभाला।