फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   दस करोड़ रुपये से होगा छानबे का विकास

दस करोड़ रुपये से होगा छानबे का विकास

Thu, 14 Dec 2017 12:17 AM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
दस करोड़ रुपये से होगा छानबे का विकास

विज्ञापन
जिगना । छानबे क्षेत्र पंचायत की बैठक में 10 करोड़ 18 लाख 36 हजार रुपये का मनरेगा बजट वर्ष 2018-2019 के लिए पास किया गया। प्रधानों ने राष्ट्रीय आजीविका मिशन के ब्लॉक प्रभारी पर मनमानी का आरोप लगाना शुरू किया तो प्रभारी गौरव धुरिया बैठक से चले गए। बाद में पहुंचे डीसी संजय कुमार तिवारी ने योजनाओं की जानकारी दी।

बैठक में आवास, शौचालय और स्वच्छता पर चर्चा हुई। प्रधानों ने ब्लॉक कर्मचारियों पर भी मनमानी करने का आरोप मढ़ा। जिला पंचायत सदस्य राजेश नारायण तिवारी, प्रभारी खंड विकास अधिकारी चिंता मणि, एडीओ पंचायत अभय राज यादव ने योजनाओं की जानकारी दी । प्रधान केशराज यादव व विनोद कुमार ने क्षेत्र की समस्याओं के बारे में बताया। क्षेत्र प्रमुख अवधराज सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने कहा कि प्रधानों को ब्लाक में किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मान के साथ खिलवाड़ किया गया तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रमुख ने प्रधानों से अनुरोध किया कि क्षेत्र पंचायत सदस्यों की भी राय लेकर सोलर लाइट लगवायें। प्रधान केशराज यादव ने शौचालय की सरकारी राशि को कम बताते हुए इस्टीमेट बनाकर धन देने की बात कही। बजट के दौरान बताया गया कि मनरेगा के अंतर्गत 7889 परियोजना पर छह करोड़ दस लाख 82 हजार 250 रुपये मजदूरी मद तथा चार करोड़ सात लाख 21 हजार चार सौ रुपया सामग्री मद में खर्च करने का प्रस्ताव है, जिसे सदस्यों ने ध्वनि मत से पास कर दिया। संचालन सहायक विकास अधिकारी सहकारिता अवनीश कुमार यादव ने किया । बैठक में आनंद सिंह, विजय पांडेय, पन्ना पटेल, सुरेश दुबे,राकेश पांडेय, साहब लाल, युवराज सिह, संतोष तिवारी, महेन्द्र तिवारी, डब्बू शुक्ला, दिनेशकुमार गोवर्धन सिंह, पंकज सिंह, पप्पू सिंह, बब्बू अली, बलराम जायसवाल, संग्राम बिंद, रामनाथ सहित प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य व ब्लॉक कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed