फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   14 loan related cases resolved

लोन संबंधी 14 मामलों का हुआ निस्तारण

Mon, 19 Sep 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
14 loan related cases resolved
मिर्जापुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष व जनपद न्यायाधीश अनमोल पाल की अध्यक्षता में रविवार को आर्बीट्रेशन (लोन संबंधी मामलों) के निस्तारण के लिए दीवानी न्यायालय परिसर में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। विशेष लोक अदालत का शुभारंभ करने के बाद जनपद न्यायाधीश अनमोल पाल ने चार आर्बीट्रेशन के मामलों का निस्तारण किया।
विज्ञापन

मामलों में एक लाख 57 हजार 281 रुपये पर समझौता कराया। प्रथम अपर जनपद न्यायाधीश रचना अरोड़ा ने एक मामले का निस्तारण कर 1770 पर समझौता कराया। विशेष न्यायाधीश एससी सटी एक्ट बलजोर सिंह ने एक मामले में समझौता कराकर 16982 पर समझौता कराया। विशेष न्यायाधीश ईसीएक्ट जितेंद्र मिश्रा ने तीन मामलों का निस्तारण कर 30044 पर समझौता कराया। विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट संतोष कुमार त्रिपाठी ने दो मामलों का निस्तारण कर 19841 पर समझौता कराया। पंचम अपर जनपद न्यायाधीश चंद्रशेखर मिश्र ने दो मामलों का निस्तारण कर 68200 पर समझौता कराया। अपर जनपद न्यायाधीश तालेवर सिंह ने एक मामले का निस्तारण कर 18339 पर समझौता कराया ।विशेष लोक अदालत में नोडल अधिकारी वायु नंदन मिश्र, पूूर्ण कालिक सचिव प्रज्ञा सिह, दीपक श्रीवास्तव, रंजीत कुमार, फाइनेंस कंपनियों की अधिवक्ता आशीष दुबे, शक्तिधर त्रिपाठी, लव कुमार, संतोष कुशवाहा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed