{"_id":"5ccf34d8bdec22075a3bc9c7","slug":"131557083352-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुद्ध पूर्णिमा पर होगा 51 जोड़ों का सामूहिक विवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुद्ध पूर्णिमा पर होगा 51 जोड़ों का सामूहिक विवाह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। बुद्ध पूर्णिमा पर 18 मई को चंदईपुर स्थित परमहंस आश्रम में सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया है। इसमें 51 जोड़ों का विवाह कराया जाएगा। मिर्जापुर फ्रेंड्स सोसाइटी की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम के लिए पंजीकरण किया जा रहा है।
इस संबंध में रविवार को महंत शिवाला स्थित फन सिटी में पत्रकारों से वार्ता करते हुए सोसाइटी के अध्यक्ष संतोष गोयल ने कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सामूहिक विवाह का कार्यक्रम कई वर्षों से कराया जा रहा है। अनिल बरनवाल ने कहा कि इसके लिए नागरिकों का भी सहयोग प्राप्त हो रहा है। संस्था के प्रवक्ता संजय सिंह गहरवार ने कहा कि कन्यादान से बड़ा कोई दान नहीं होता। इस वर्ष यह कार्यक्रम और व्यापक स्तर पर किया जा रहा है। कार्यक्रम संयोजक भोले सिंह ने संस्था के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। संस्था के कोषाध्यक्ष विवेक बरनवाल ने कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर अजय जायसवाल, डा. अमित केशरवानी, श्रीगोपाल सोनी, अमित सिंह, गौरव खेमका आदि थे।