फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   पुष्पा देवी को स्वच्छ शक्ति सम्मान मिलने से गांव में हर्ष

पुष्पा देवी को स्वच्छ शक्ति सम्मान मिलने से गांव में हर्ष

Wed, 13 Feb 2019 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
पुष्पा देवी को स्वच्छ शक्ति सम्मान मिलने से गांव में हर्ष
जिगना। छानबे ब्लॉक की ग्राम पंचायत गोगांव की प्रधान पुष्पा सिंह को हरियाणा के कुरुक्षेत्र में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ शक्ति सम्मान प्रदान किया। सम्मान मिलने पर परिवार और गांव के अलावा ग्राम प्रधानों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत पेंट माई टायलेट अभियान में प्रधान पुष्पा सिंह ने इज्जत घरों को स्वच्छ और सुंदर बनाने का प्रयास किया था। इसी के चलते प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश में ग्राम पंचायत गोगांव की प्रधान पुष्पा सिंह का चयन हुआ था। हकीकत जानने के लिए पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय ने छह फरवरी को गांव की डाक्यूमेंट्री बनवाई थी। उस समय पुष्पा सिंह ने कहा था कि उनकों इज्जत घर को सजाने-संवारने, रंगाई-पोताई के साथ स्वच्छता और सुन्दरता की चाह थी। इसे उनके पति नागेंद्र सिंह और ग्राम पंचायत अधिकारी श्रीकृष्ण उपाध्याय के सहयोग से मंजिल मिली। पुरस्कार पाने के बाद मोबाइल पर पुष्पा सिंह ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान पूरे जनपद का है और वे प्रयास करेंगी कि उनका गांव माडल के रूप सामने आए। बहरहाल अखिल भारतीय प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह, युवराज सिंह, विजय पांडेय, आनंद कुमार सिंह गुड्डू, संतोष तिवारी, महेंद्र तिवारी, सुरेश दुबे, गोवर्धन सिंह, संग्राम बिंद, बीके सिंह, दीपक पांडेय, पन्नालाल पटेल, राजेश चौबे, बब्बू अली, नितिका शुक्ला, विद्या सिंह, केशराज यादव, ब्लॉक अध्यक्ष विनोद कुमार यादव, लक्ष्मी नारायण पाल, बलराम जायसवाल, रामनाथ सहित काफी प्रधानों ने हर्ष व्यक्त करते हुए प्रधान पुष्पा सिंह के कार्यों की प्रशंसा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed