{"_id":"5b50d04f4f1c1b3b748b5cd0","slug":"131532022863-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशेष सचिव चिकित्सा सेवा ने तैयारियों की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशेष सचिव चिकित्सा सेवा ने तैयारियों की समीक्षा
Updated Thu, 19 Jul 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
मिर्जापुर स्टेशन का निरीक्षण करते एडीआरएम अनुराग कुमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। विशेष सचिव चिकित्सा सेवा शमीम अहमद खान ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अनुराग पटेल के साथ बैठक कर मेडिकल कालेज के निर्माण के लिए की गई तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कृषि विभाग से ली जाने वाली जमीन के स्थानांतरण की जानकारी ली।
समीक्षा के दौरान उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों को कृषि विभाग की जमीन की पैमाइश आदि का निर्देश दिया ताकि मेडिकल कालेज के निर्माण के दौरान किसी प्रकार की बाधा नहीं आने पाए। शासन की मंशानुरूप पिपराडाड में मेडिकल कालेज के निर्माण कार्य शुरू करने की दिशा में तेजी लाएं। जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने मेडिकल कालेज के निर्माण में हो रही प्रगति के बारे में विशेष सचिव को जानकारी दी। इसके बाद सिटी ब्लॉक के पिपराडाड़ में मेडिकल कॉलेज की जमीन का निरीक्षण किया। बैठक में एसडीएम सदर सविता, तहसीलदार मृत्युंजय सिंह, सीएमओ डा. ओपी तिवारी, जिला कृषि अधिकारी पवन कुमार प्रजापति सहित अनय जनपदीय अधिकारी मौजूद रहे।