{"_id":"5a414b7c4f1c1b0e788b4efd","slug":"131514228604-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैली से बताई सफाई की महता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली से बताई सफाई की महता
Updated Tue, 26 Dec 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के लोगों में सफाई और स्वच्छता के प्रति जागरूकता के लिए नगर पालिका द्वारा विशेष अभियान शुरू किया गया। नगर पालिकाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने जन जागरूकता अभियान के तहत वार्डों का भ्रमण किया। इस दौरान पालिकाध्यक्ष ने कहा कि नगर को अतिक्रमण मुक्त बनाना है। इसके लिए सभी जन सहयोग करें और नाली के ऊपर अतिक्रमण कदापि नहीं करें, अन्यथा नालियों पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया जाएगा।
पालिकाध्यक्ष ने कहा कि नगर को स्वच्छ और सुंदर रखने के लिए सामाजिक संगठन और कार्यकर्ता भी सहयोग करें। पहले दिन कार्यक्रम का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी वीरेंद्र श्रीवास्तव ने घुरहुपट्टी के विशालपुरी कालोनी से किया। जागरूकता अभियान रमईपट्टी चौराहा, जिला अस्पताल तिराहा, संकट मोचन, बसनही बाजार होते हुए त्रिमोहानी पर समाप्त हुआ।
साथ ही जनता से नगर को स्वच्छ रखने के लिए सहयोग मांगा। जलकल विभाग में सभासदों के साथ बैठक करके साफ-सफाई सहित व्यवस्थाओं की समीक्षा की। कहा कि नगर पालिका कर्मचारियों और जनता के सहयोग के बिना नगर को स्वच्छ और सुंदर नहीं बनाया जा सकता है। नगर को स्वच्छ बनाने के लिए सहयोग बहुत जरूरी है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान मुख्य सफाई निरीक्षक कमलाकांत शुक्ला, संजय सिंह, अज्जू, उत्तर कुमार मौर्य, आनंद कुमार सिंह, प्रीतम केशरवानी ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। कहा कि नगर के लोग पालीथिन का प्रयोग कदापि नहीं करें। इस दौरान उमेश गुप्ता, आशीष मोदनवाल, पप्पू जायसवाल, धर्मेंद सिंह, शिवांशु सिंह, मनोज गुप्ता आदि शामिल रहे।