{"_id":"59fcbfa24f1c1b74698b9562","slug":"131509736354-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने विधायक का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने विधायक का किया घेराव
Updated Sat, 04 Nov 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जमालपुर। विकास खंड के मुख्यालय पर क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने शुक्रवार को चुनार विधायक अनुराग सिंह का घेराव किया। क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने बीडीओ जमालपुर को हटाने की मांग किया। क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने पुराने कार्ययोजना की कार्यपूर्ति बताने और पिछले कार्य योजना में अनियमितता के चलते निरस्त करने की मांग किया ।
क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने चुनार विधायक से कहा कि कुछ दिन पहले सभागार में पिछले 26 अक्टूबर को ब्लॉक सभागार में हंगामे के बीच सदन संपन्न हुआ था, जिसमें चतुर्थ राज्य वित्त की कार्य योजना पर विचार किया गया। कार्रवाई में पुराने कार्य योजना पर 76 लाख रुपये का बजट 13 कार्यों के लिए अनुमोदन किया गया था। नए कार्य योजना पर धनराशि आने पर कार्य कराने का प्रस्ताव सदन में पास किया गया था। कहा कि आवश्यक कार्य की अनदेखी कर व्यक्तिगत हित को महत्व दिया जाता है। क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने कहा कि उनकी मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। इस दौरान मनीष मौर्य, मनोज सिंह, अमित सिंह, सागर, शेषर, गुड्डू, राज कपूर, अमरेश सहित तमाम क्षेत्र पंचायत सदस्य रहे।