{"_id":"593ee1511126f4a4628b45eb","slug":"131497293137-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील पर प्रदर्शन,एसडीएम को सौपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील पर प्रदर्शन,एसडीएम को सौपा ज्ञापन
Updated Tue, 13 Jun 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मड़िहान। सिरसी डूब की जमीन आवंटन के लिए रविवार को बभनी गांव में ग्रामीणों की खुली बैठक में अधिकारियों ने निर्णय लिया कि पात्र व्यक्तियों को समान अधिकार के अंतर्गत सूची बनाने का निर्देश दिया गया था।सोमवार को सुबह पट्टा के अनुसार जमीन का सीमांकन शुरू ही हुआ था कि पट्टा आवंटन में भेदभाव का आरोप लगाते हुए ग्रामीण आक्रोशित हो गए और तहसील पहुँच कर प्रदर्शन करने लगे।उपजिलाधिकारी मड़िहान जीसी राम को ज्ञापन सौंपा। सैकड़ो ग्रामीण तहसील मे प्रदर्शन के दौरान जिलेदार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्रपाल द्वारा मिलीभगत करके पट्टा आवंटन मे घोर धांधली की जा रही है।अपात्र ब्यक्तियों को दस दस बीघे तथा पात्र ब्यक्तियों को दस दस विस्वा जमीन दी जा रही है। उपजिलाधिकारी मड़िहान जीसीराम ने संबंधित कर्मचारियों को सिरसी बूड़ की जमीन सेबंधित फाइल के साथ उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देनें को कहा।अधिकारियों के आश्वासन पर ग्रामीण वापस लौट गए।इस दौरान राकेशपांडेय,छोटे,हरि,प्रसाद,लालती,नेमा,मुन्नी आदि मौजूद रहे।