{"_id":"5b5cbcc94f1c1b4c748b79b3","slug":"121532804297-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी युवक को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल ं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपी युवक को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल ं
Updated Sun, 29 Jul 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। हलिया थाना क्षेत्र के अहुगी खुर्द में नौ जुलाई को विषाक्त पदार्थ खाने से महिला की मौत हो गई थी। इस मामले में मृतका के पिता पन्नालाल तिवारी ने पति व ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने शनिवार की सुबह पति आशीष कुमार दूबे को गिरफ्तार कर लिया।
रीवा जनपद के बढ़ईया गांव निवासी पन्नालाल तिवारी ने अपने बेटी मनीषा 28 वर्ष की शादी नौ वर्ष पूर्व हलिया थाना क्षेत्र के अहुगी खुर्द निवासी चंद्रशेखर दुबे के बेटे आशीष कुमार के साथ की थी। शादी के बाद पति तथा ससुर के द्वारा बार बार प्रताड़ित किया जाता था। जिसमें हलिया पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा मृतका के पिता की तहरीर पर दर्ज कर लिया था। शनिवार को हलिया थानाध्यक्ष ने आशीष कुमार को पकड़ कर जेल भेज दिया।